
IAS Promotion 2025: हिमाचल प्रदेश में सूक्खू सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को प्रमोट किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने तीन अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। रोहन चंद ठाकुर, ऋचा वर्मा, राजेश कुमार प्रजापति समेत कई आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
राज्य सरकार ने जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड यानि लेवल-12 के तहत आवंटन वर्ष 2016 के 7 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है। लेवल-14 के तहत आवंटन 2009 के 4 अधिकारियों को सचिव रैंक मिला है। वहीं लेवल-13 के तहत आवंटन वर्ष 2012 के 4 आईएएस अधिकारियों को प्रमोट किया गया है।
इन्हें मिला सचिव रैंक
- मानसी सहाय ठाकुर, निदेशक, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली (पर्फॉर्मा के आधार पर)
- रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी शिमला (वास्तविक आधार पर)
- डॉ राजकृष्ण पृथ्वी, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां
- विनोद कुमार, संभागीय आयुक्त, कांगड़ा संभाग, कांगड़ा, धर्मशाला
इन आईएएस अधिकारियों को भी मिला प्रमोशन
- तरुल एस रवीश, उपायुक्त, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
- अनुराग चंद्र, आईएएस, निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) एचपीएसईबीएल शिमला
- डॉ अमित कुमार शर्मा उपायुक्त जिला कन्नूर रिकांग पीओ
- जतिन लाल उपायुक्त, जिला ऊना हिमाचल प्रदेश
- गंधर्व राठौर, मैनेजिंग डायरेक्टर, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम शिमला
- राहुल कुमार उपायुक्त जिला लाहौल और स्पीति, केलांग शिमला हिमाचल प्रदेश
- सोनाक्षी सिंह तोमर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बद्दी बरोटीवाला, नालागढ़ विकास प्रधान प्राधिकरण बद्दी जिला
- सोलन विजय कुमार, विशेष सचिव (पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन) हिमाचल प्रदेश सरकार
- मनोज कुमार, निदेशक सह विशेष सचिव (गृह एवं सतर्कता)हिमाचल प्रदेश सरकार
आईएएस ऑफिसर प्रमोशन की पूरी लिस्ट
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

