IAS Promotion 2025 : 30 आईएएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा,वेतनमान में भी इजाफा, यहां देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा सरकार ने वर्ष 1995 बैच के आईएएस विजयेंद्र कुमार को मुख्य सचिव ग्रेड, वर्ष 2000 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल और नितिन कुमार यादव को हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड दिया है।
ias promotion

Haryana IAS Promotion : हरियाणा  की नायब सैनी सरकार ने 30 आईएएस अफसरों को नए साल में प्रमोशन का तोहफा दिया है।मुख्य सचिव डॉ. विवेश जोशी ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए।इसके साथ ही वेतनमान में भी बढोतरी की गई है।

वर्ष 1995 बैच के आईएएस विजयेंद्र कुमार को मुख्य सचिव ग्रेड दिया गया है। इसके अलावा 2000, 2012 , 2009 और 2021 के आईएएस अफसरों को अलग अलग ग्रेड दिया गया है।

Haryana IAS Promotion List

  • वर्ष 2000 बैच के आइएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल और नितिन कुमार यादव को हायर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड ।
  • वर्ष 2012 बैच के 12 आईएएस  डॉ. प्रियंका सोनी, धीरेंद्र खडगटा, डॉ. शालीन, आमना तसनीम, अजय सिंह तोमर, धर्मेंद्र सिंह, रितु, जय कृष्ण अभीर, राम कुमार सिंह, सुशील कुमार, मनोज कुमार प्रथम और शक्ति सिंह को सलेक्शन ग्रेड दिया गया है।
  • वर्ष 2009 बैच के 8 आईएएस अधिकारियों यश गर्ग, पंकज, मनी राम शर्मा, सुजान सिंह, अशोक कुमार गर्ग, मोनिका मलिक, मुकेश कुमार आहूजा और शरणदीप कौर बराड़ को सुपर टाइम स्केल ।
  •  वर्ष 2021 बैच के सात आईएएस अधिकारियों लक्षित सरीन, नरेंद्र कुमार, निशा, सोनू भट्ट, विश्वजीत चौधरी, विवेक आर्य और यश जालुका काे सीनियर टाइम स्केल ।

IAS Promotion List

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews