IAS Trasfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईएएस अफसरों के तबादले, 2 जिलों के कलेक्टर बदले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

1990 बैच के आईएएस अनिल दिग्गिकर, जो BEST महाप्रबंधक थे, उनको मुंबई में दिव्यांग कल्याण विभाग, मंत्रालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया है। वर्ष 1997 बैच हर्षदीप कांबले बीईएसटी में दिग्गिकर का स्थान लेंगे।
ias transfer

Maharashtra IAS Transfer : नए साल से पहले महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नई सरकार बनने के बाद पहली बार 12 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है। इनमें बेस्ट के महाप्रबंधक अनिल दिग्गिकर और सीएम के ज्वाइंट सेक्रेटरी राधाकृष्णन का नाम भी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त गढ़चिरौली और वर्धा के कलेक्टर को भी बदल दिया गया है।भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2017 बैच के आईएएस अविश्यंत पांडा को गढ़चिरौली कलेक्टर और 2015 बैच की आईएएस वानमथी सी. को वर्धा की नई कलेक्टर बनाया गया है।

Maharashtra IAS Transfer List

  1. डॉ. अंबलगन पी. (2001 बैच के आईएएस) उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग, मंत्रालय में सचिव
  2. हर्षदीप कांबले को मुंबई नागरिक परिवहन उपक्रम बीईएसटी का महाप्रबंधक
  3. अनिल दिग्गिकार (1990 बैच के IAS) को दिव्यांग कल्याण विभाग, मंत्रालय का अतिरिक्त मुख्य सचिव
  4. डॉ. राधाकृष्णन बी. (2008 बैच के आईएएस)  MAHAGENCO का नया चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ।
  5. संजय डैने (2012 बैच के आईएएस) नागपुर टेक्सटाइल कमिश्नर ।
  6.  राहुल कारिडले (2015 बैच के आईएएस) नासिक म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के म्यूनिसिपल कमिश्नर ।
  7. वानमथी सी. (2015 बैच की आईएएस)  वर्धा की नई कलेक्टर 
  8. संजय पवार (2015 बैच के आईएएस)  स्टेट टैक्स मुंबई में ज्वाइंट कमिश्नर ।
  9. अविश्यंत पांडा (2017 बैच के आईएएस)  गढ़चिरौली का कलेक्टर ।
  10. विवेक जॉनसन (2018 बैच के आईएएस) को चंद्रपुर का जिला परिषद का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ।
  11. अन्नासाहेब दादू चव्हान (सीएससी प्रमोटेड)  महात्मा फुले जीवनदाई आरोग्य योजना सोसाइटी का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर।
  12. गोपीचंद मुरलीधर कदम (एससीएस प्रमोटेड) को सोलापुर स्मार्टसिटी का सीईओ

2 जिलों के कलेक्टर बदले

  • राहुल कारिडले (2015 बैच के आईएएस) जो कि वर्धा के कलेक्टर हैं उन्हें नासिक म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के म्यूनिसिपल कमिश्नर और संजय डैने (2012 बैच के आईएएस) जो कि गढ़चिरौली के कलेक्टर हैं उन्हें नागपुर में टेक्सटाइल कमिश्नर बनाया गया है।
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2017 बैच के आईएएस अविश्यंत पांडा को गढ़चिरौली कलेक्टर और 2015 बैच की आईएएस वानमथी सी. को वर्धा की नई कलेक्टर बनाया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews