IAS Transfer : फिर 4 आईएएस समेत कई अफसर इधर से उधर, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, देखें लिस्ट

ias transfer 2025

CG IAS IPS Tranfer : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के फेरबदल का सिलसिला जारी है। आए दिन विष्णु साय सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा से लेकर भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है।इसी क्रम में गुरूवार देर रात 2 आईएएस के तबादले और 6 आईपीएस अफसरों को पदोन्नति दी गई है। इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग ने जारी कर दिया है।वही पंजाब और मध्य प्रदेश में भी आईपीएस और आईएएस अफसरों को बदला गया है।

2 आईएएस अफसर तबादले

  • आदेश के मुताबिक 2016 बैच के अधिकारी संजय कन्नौजे को अपर कलेक्टर दंतेवाड़ा के पद से हटाकर जिला पंचायत CEO बनाकर बालोद भेजा गया है।
  • सूरजपुर के अनुविभागीय अधिकारी लक्ष्मण तिवारी को सुकमा जिले में जिला पंचायत CEO बनाकर अनुविभागीय अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

6 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति

  1. गृह विभाग ने 6 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति करते हुए उनकी नई पदस्थापना की है। यह पदोन्नति सीएसपी, एसडीओपी और एडिशनल एसपी के पद पर हुए रहे अधिकारियों की गई है।
  2. रॉबिन्सन गुरिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, राजनाला स्मृतिक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, संदीप कुमार पटेल को एसडीओपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर, विकास कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम और मयंक गुर्जर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर, अंबागढ़-चौकी को नियुक्त किया गया है।

पंजाब में 5 आईपीएस और 2 पीपीएस के तबादले

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भी पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। जिन 5 आईपीएस का तबादला हुआ है उनमें अखिल चौधरी, गौरव तूरा, सुहेल कासिम मीर, डा. प्रज्ञा जैन, मेहताब सिंह शामिल है, वही जिन 2 पीपीएस का तबादला हुआ है वे वरिंद्र सिंह बराड़ और मंजीत सिंह के नाम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश : हरदा एसपी-कलेक्टर का भी तबादला

मध्य प्रदेश शासन द्वारा ने 2014 बैच के आईएएस आदित्य सिंह को हरदा का नया कलेक्टर बनाया गया है। हाल ही में हरदा पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट के बाद कलेक्टर ऋषि गर्ग को हटा दिया गया था। वही आईएएस शीलेंद्र सिंह को मनोज पुष्प की जगह छिंदवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है।वही एसपी संजीव कुमार कंचन के स्थान पर अभिनव चौकसे को हरदा का नया एसपी बनाया गया है।चौकसे अब तक राज्यपाल के परिसहाय का पद संभाल रहे थे, उनके स्थान पर भोपाल पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शशांक को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews