IAS-IPS Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, 3 आईएएस समेत 10 अफसर इधर से उधर, मिली नवीन पदस्थापना, अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

IAS TRANSFER

IAS TRANSFER

Rajasthan IAS/Haryana IPS Officer Transfer : राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन अधिकारियों को उनके कार्यालय में अस्थायी तौर पर पदस्थापित किया गया। राजस्थान सरकार ने  आईएएस टी रविकांत (IAS officer T Ravikanth) को राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रमुख सचिव नियुक्त किया। इसके अलावा 2 अन्य आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

राज्य कार्मिक विभाग (State Department Of Personnel) द्वारा आदेश के तहत 1998 बैच के आईएएस अधिकारी रविकांत को प्रमुख सचिव का प्रभार सौंपा गया है। रविकांत ने आईएएस अधिकारी कुलदीप रांका का स्थान लिया, जो पूर्व सीएम अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव के रूप में कार्यरत थे। वही 2007 बैच की आईएएस अधिकारी आनंदी को मुख्यमंत्री के सचिव का प्रभार दिया गया। इसके अलावा  2017 बैच की डॉ सौम्या झा को अस्थायी तौर पर नये मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में रविकांत प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) के रूप में तैनात हैं, जबकि आनंदी आईटी और संचार सचिव के पद पर हैं। वहीं डॉ. सौम्या झा राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के सीईओ का पद संभाल रही हैं।राज्य विभाग के आदेश में कहा गया है कि तीनों अधिकारी अतिरिक्त प्रभार के साथ अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे। तीनों आईएएस अधिकारियों के अस्‍थायी पदस्‍थापन के आदेश संयुक्‍त शासन सचिव अक्षय गोदारा के हस्‍ताक्षर से जारी हुए हैं।

हरियाणा में भी आईपीएस अफसरों के तबादले

हरियाणा में भी आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए है। गृह विभाग की ओर से 7 IPS अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें हरियाणा पुलिस मुख्यालय में AIG 2011 बैच की IPS ऑफिसर मनीषा चौधरी को चंडीगढ़ के डेपुटेशन से वापस आने पर नई नियुक्ति दी गई है। वह AIG एडमिनिस्ट्रेशन टू होंग्री। इसके अलावा गवर्नर के ADC की जिम्मेदारी देख रहे 2017 बैच के IPS अर्श वर्मा को जो अभी गवर्नर को SP लोकायुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews