
IAS Transfer : प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और चाक चौबंद करने के लिए आईएएस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। अलग अलग प्रदेशों में ये व्यवस्था निरंतर चलती रहती है और इसी क्रम में एक बार फिर तमिलनाडु सरकार ने प्रशासनिक गतिविधियों के मद्देनज़र राज्य में 6 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। यहां अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं और नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश में जिन छह अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं वह हैं :
जे जयकंठन : 2005 बैच के इस जयकंठन जो कि पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ थे, उन्हें निषेध एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।
डी रथना : 2011 बैच की आईएएस अधिकारी डी रथना को जो कि पहले निषेध एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त के रूप में काम कर रही थीं उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में सह सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
बी गयाथ्री कृष्णन : 2013 बैच की आईएएस अधिकारी गयाथ्री को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह कोयंबटूर में वाणिज्य और राज्य कर के सह आयुक्त के रूप में पदस्थ थीं।
श्रेया पी सिंह : कृषि विभाग में सह निदेशक के तौर पर कार्यरत श्रेया पी सिंह का तबादला तमिलनाडु महिला विकास निगम लिमिटेड में कार्यकारिणी निदेशक के रूप में किया गया है। श्रेया 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
एम प्रथाप : तमिलनाडु शहरी आवास विकास बोर्ड में वर्ल्ड बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक के संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं परियोजना निदेशक में पदस्थ 2017 बैच के एम प्रथाप को सरकार ने विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग में उप सचिव के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी हैं।
डॉ. के विजयकार्थिकेयन : राज्य मानवाधिकार आयोग के सेक्रेटरी 2011 बैच के अधिकारी विजयकार्थिकेयन अपनी इस जिम्मेदारी के साथ तमिलनाडु शहरी आवास विकास बोर्ड में कार्यकारणी निदेशक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

