IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, 3 आईएएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसको क्या मिली जिम्मेदारी

IAS Transfer

UP IAS Transfer 2023 : उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने अब 3 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए है और नवीन पदस्थापना दी है। इस संबंध में विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है। खबर है कि आने वाले दिनों में और भी कई आईएएस अधिकारियों के साथ ही पीसीएस अधिकारियों के तबादले हो सकते है। 31 दिसंबर को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का सेवा विस्तार भी समाप्त हो रहा है, ऐसे में उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव भी मिल सकता है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

आदेश के तहत विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन संदीप कुमार को राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य कर विभाग में विशेष सचिव रहे गौरव वर्मा अब विशेष सचिव युवा कल्याण बनाए गए हैं। प्रतीक्षारत विमल कुमार दुबे को उप्र राज्य चीनी निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है।

बता दे कि इससे पहले आईएएस प्रणता ऐश्वर्या को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग का सहायक प्रबंध निदेशक, अमृत त्रिपाठी विशेष सचिव नियोजन को बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण का मुख्य विकास अधिकारी .प्रशांत शर्मा को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग और ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को अपर आयुक्त आबकारी नियुक्त किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews