IAS Transfer News : निगम कमिश्नर समेत इन आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

IAS TRANSFER

Punjab IAS Transfer : पंजाब सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है।राज्य की भगवंत मान सरकार ने अब 2 आईएएस अफसरों के तबादले किए है। इसमें जालंधर निगम कमिश्नर और 2014 बैच के आईएएस ऋषिपाल सिंह और आईएएस हरप्रीत सिंह सूदन का नाम शामिल हैं। पंजाब सरकार ने जारी किए गए आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी कर दी गए। इससे पहले अक्टूबर में 18 आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

इन अफसरों के हुए तबादले

हरप्रीत सिंह सुदान : 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हरप्रीत सिंह अब तक खेल एवं युवा सेवाएं में निदेशक के तौर पर कार्यरत थे। इसके साथ ही उन्हें तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण और नियंत्रक, मुद्रण एवं स्टेशनरी के निदेशक के तौर पर कार्यभार दिया गया था। इस तबादले के बाद सिंह अब जल आपूर्ति एवं स्वच्छता के विशेष सचिव के साथ साथ जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में एचओडी के रूप में भी ज़िम्मेदारी संभालेंगे। सिंह की बाकी जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी।

ऋषि पाल सिंह : 2014 बैच के आईएएस अधिकारी ऋषि पाल अभी जालंधर नगर निगम ने आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। अब उनकी सेवाएं पंजाब जालंधर कृषि विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार, लुधियाना के पद पर नियुक्ति के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधीन रखी गई हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews