IAS Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस अधिकारियों के तबादले, 14 को मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IAS Transfer

IAS Transfer 2023, Transfer 2023 : राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।वहीं कई जिलों के उपायुक्त को मुख्यालय भेजा गया है। इसके लिए अधिसूचना जारी की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करना होगा।

झारखंड सरकार द्वारा मंगलवार को 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिनमें कई जिलों के उपायुक्त के लिए नए लोगों का चयन किया गया है। जिन अधिकारियों को कोई दायित्व नहीं मिला है, वह कार्मिक विभाग में अपना योगदान देंगे।

इनके हुए तबादले

  • ए डोडे को डीसी दुमका नियुक्त किया गया
  • मंजूनाथ भजंत्री को डीसी जमशेदपुर नियुक्त किया गया
  • रविशंकर शुक्ला को डीसी सरायकेला
  • शशिभूषण मेहरा को डीसी जामताड़ा
  • मृत्युंजय वर्णवाल को डीसी पाकुर
  • अजय कुमार सिंह को डीसी सिमडेगा
  • शशी रंजन को डीसी पलामू
  • वरुण रंजन को डीसी धनबाद और
  • मेघा भारद्वाज को कोडरमा डीसी नियुक्त किया गया है
  • चंदन कुमार को रामगढ़ डीसी
  • हिमांशु मोहन को लातेहार का डीसी नियुक्त किया गया है
  • विशाल सागर को डीसी देवघर का डीसी नियुक्त किया गया
  • जबकि लोकेश मिश्रा को खुटी डीसी नियुक्त किया गया है।

देखें लिस्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews