IAS Transfer 2023 : आईएएस अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, देखें लिस्ट

transfers 2023

IAS Transfer 2023, IAS Transfer : यूपी में आगामी दो दिनों से बड़े प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। कई आईएएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। इसके अलावा कई जिलों के डीएम को बदल दिया गया है। सोमवार को 9 जिले के डीएम के तबादले करने के बाद मंगलवार को भी 6 जिलों के जिलाधिकारी को नवीन तैनाती दी गई है।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें 6 जिले के डीएम को नवीन पदस्थापना सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इनके हुए तबादले

  • नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी, प्रयागराज नियुक्त किया गया है
  • जबकि भानु चंद्र गोस्वामी को आगरा का डीएम नियुक्त किया गया है।
  • मानवेंद्र सिंह को जिलाधिकारी मुरादाबाद नियुक्त किया गया है ।
  • शैलेंद्र कुमार सिंह को जिलाधिकारी मथुरा नियुक्त किया गया है
  • मृदुल चौधरी को जिलाधिकारी महोबा नियुक्त किया गया जबकि
  • राहुल पांडे को जिलाधिकारी हमीरपुर नियुक्त किया गया है।

बता दे कि 2 दिन में 15 जिले के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। इससे पहले नौ जिले के डीएम को बदलते हुए तीन पीसीएस अधिकारी के भी तबादले किए गए थे।

देखें लिस्ट

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews