IAS Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस समेत इन अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IAS transfer

IAS Transfer 2023 : भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में तीन पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और दो कलेक्टरों समेत आठ अधिकारियों का तबादला किया गया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत रायगढ़ जिले के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजीव झा का तबादला मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कर दिया गया है।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी का तबादला मंत्रालय में विशेष सचिव के पद पर किया गया है।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीना, कोरबा के एसपी उदय किरण, दुर्ग के एसपी शलभ सिन्हा, बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव का तबादला सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी), पुलिस मुख्यालय के पद पर किया गया है।

तमिलनाडु में भी आईएएस अधिकारियों का तबादला

  • तमिलनाडु में भी आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। इसमें कलेक्टर तिरुवल्लुर एल्बी जॉन वर्गीस मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, चेन्नई के प्रबंध निदेशक (एमडी) और टी. प्रभुशंकर तिरुवल्लूर कलेक्टर होंगे।एम. थंगावेल करूर कलेक्टर होंगे। वह वर्तमान में तमिलनाडु शहरी पर्यावास विकास बोर्ड में संयुक्त प्रबंध निदेशक और परियोजना निदेशक (विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक परियोजनाएं) के रूप में कार्यरत हैं।
  • थूथुकुडी कलेक्टर के. सेंथिल राज राज्य उद्योग संवर्धन निगम (एसआईपीसी) के एमडी होंगे। जी. लक्ष्मीपति, उप-कलेक्टर, चेंगलपट्टू, थूथुकुडी कलेक्टर होंगे।
  • रोजगार एवं प्रशिक्षण आयुक्त के. वीरा राघव राव तकनीकी शिक्षा आयुक्त होंगे। एसआईपीसी के एमडी ई. सुंदरावल्ली रोजगार एवं प्रशिक्षण आयुक्त होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews