IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस समेत इन अधिकारियों के तबादले, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IAS Transfer

UP Transfer /Additional Charge: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। यूपी के सहारनपुर और लखीमपुर खीरी जिले के मुख्य विकास अधिकारी बदले गए हैं और कुछ को अतिरिक्त प्रभाव दिया गया है। इस संबंध में नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

इन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार कुशवाहा को अपर निदेशक एसजीपीजीआई लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुमित राजेश महाजन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बाराबंकी को मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर के पद पर नई तैनाती प्रदान की गई है, इसी तरह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कन्नौज पवन कुमार मीणा को मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर  बनाया गया है। आईएएस सुमित राजेश को लखीमपुर खीरी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। इसके पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग को ग्रेटर नोएडा का एसीईओ बनाया गया है।

इन अधिकारियों को हुआ तबादला

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ  सरकार ने दो प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) सहित 18 आइएफएस अधिकारियों के तबादले भी  किए। आदेश के तहत संजय श्रीवास्तव को पीसीसीएफ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान और सुनील चौधरी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) प्रोजेक्ट टाइगर से पीसीसीएफ अनुश्रवण एवं कार्य योजना बनाया गया है। इसके अलावा सुनील कुमार दुबे एपीसीसीएफ/ निदेशक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर एवं सचिव राज्य स्तरीय समिति के साथ राज्य नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
  • अरविन्द कुमार सिंह एपीसीसीएफ/ निदेशक राज्य वन संस्थान कानपुर, बी प्रभाकर मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) रूहेलखंड जोन बरेली, एन रविन्द्रा सीसीएफ वन्यजीव पश्चिमी कानपुर, ललित कुमार वर्मा सीसीएफ एवं फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी दी गई है।
  • शेष नारायण मिश्र सीसीएफ दक्षिणी क्षेत्र प्रयागराज, प्रमोद कुमार गुप्ता सीसीएफ कोर्ट केस लखनऊ, मनीष मित्तल सीसीएफ मीरजापुर मंडल, डॉ. अनिल कुमार पटेल वन संरक्षक लुप्तप्राय परियोजना लखनऊ भेजा गया है।
  •  सुन्दरेशा डीएफओ एटा, नवीन प्रकाश शाक्य डीएफओ सोहागीबरवा वन्यजीव प्रभाग महाराजगंज, पुष्प कुमार के डीएफओ सिद्धार्थनगर, सौरीश सहाय डीएफओ उत्तर खीरी वन प्रभाग/बफरजोन दुधवा टाइगर रिजर्व, आकाश दीप बधावन डीएफओ बाराबंकी, डोबरिया चिन्तन प्रभु भाई डीएफओ कतर्नियाघाट बहराइच व रुस्तम परवेज उप निदेशक प्रचार प्रसार मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews