राज्य सरकार ने किये 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, किसे कहां मिली जिम्मेदारी, देखें

राज्य सरकार ने किये 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, किसे कहां मिली जिम्मेदारी, देखें

IAS Transfer : राज्य सरकारें के सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के तबादले करती है, इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी शामिल रहते हैं, इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने भी अपने यहाँ  तबादला आदेश जारी किये हैं।

हरियाणा सरकार ने 1 नवंबर 2023 को आदेश जारी किया गया हैं। जिसमें 7  आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है।  आदेश के मुताबिक  ट्रांसफर किये गए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदभार ग्रहण करते हुए इसकी जानकारी शासन को उपलब्ध करानी होगी।

तबादला आदेश में इन 7 अधिकारियों के नाम शामिल 

हरियाणा के पर्सनल विभाग के अंडर सेकेट्री के हस्ताक्षर से जारी आदेश में 1990 बैच के IAS अधिकारी सुधीर राजपाल, 1990 बैच के ही अधिकारी डॉ राजशेखर वुन्द्रू, 1995 बैच के IAS अधिकारी विजेंद्र कुमार, 2002 बैच के सत्यप्रकाश, 2004 बैच की आशिमा बरार, 2008 बैच के अंशज सिंह और 2011 बैच के IAS अधिकारी अमित खत्री के नाम शामिल हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews