IAS Transfer 2023 : 2020 बैच के दस आईएएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग, कहां किसे मिली ज़िम्मेदारी देखें लिस्ट

IAS Transfer

IAS Transfer News : राज्य सरकार का सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों का तबादला करना या नवीन पदस्थापना करना एक बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। इससे न केवल राज्य सरकार बेहतर तरीके से आम इंसान तक पहुंचने वाली सुविधाओं को बेहतर तरीके से संचालित कर पाती है बल्कि बाकी विभागों का भी कार्य आसान तरीके से चलता रहता है।

इन्हीं सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए बंगाल सरकार ने 2020 बैच के 10 आईएएस अफसरों को राज्य में जिम्मेदारी सौंपते हुए पदस्थापना दी है।

किस अधिकारी को मिली कहां जिम्मेदारी

1. टूरिज्म विभाग में OSD के रूप में कार्यरत 2020 बैच के नवीन मित्तल (IAS ) को मठभंगा, कूचबेहर में SDO (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2. MS & ME एंड टेक्सटाइल विभाग में OSD के रूप में कार्यरत 2020 बैच के वंदावासी तेजा दीपक(IAS ) को मिरीक, दार्जलिंग में SDO (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

3. फूड और सप्लाई विभाग में OSD के रूप में कार्यरत 2020 बैच के उत्कर्ष सिंह (IAS ) को कांडी, मुर्शिदाबाद में SDO (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

4. मत्स्यपालन व इससे जुड़े विभागों में OSD के रूप में कार्यरत 2020 बैच के विष्णु दास (IAS ) को चंदननगर, हुगली में SDO (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

5. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में OSD के रूप में कार्यरत 2020 बैच की अनन्या सिंह (IAS ) को तेहत्ता, नादिया में SDO (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

6. पीएचई विभाग में OSD के रूप में कार्यरत 2020 बैच के शुभम कुंडल (IAS ) को मल, जलपाईगुड़ी में SDO (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

7.पी एंड आरडी विभाग में OSD के रूप में कार्यरत 2020 बैच के सौरव पांडे (IAS ) को रामपुरहाट, बीरभूम में SDO (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

8.महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग में OSD के रूप में कार्यरत 2020 बैच के एकम जे सिंह (IAS ) को जांगीपुर, मुर्शिदाबाद में SDO (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

9. ग्रह एवं पर्वतीय कार्य विभाग में OSD के रूप में कार्यरत 2020 बैच के पाटिल योगेश अशोकराव(IAS ) को खरगपुर, पश्चिम मेदनीपुर में SDO (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

10.टीईटी & एसडी विभाग में OSD के रूप में कार्यरत 2020 बैच के मंजीत कुमार यादव (IAS ) को ईग्रा, पूर्व मेदनीपुर में SDO (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews