IAS Transfer: राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, 3 आईएएस अफसर इधर से उधर, दो जिलों के कलेक्टर बदले, आदेश जारी 

दो आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। आइए किसे कहाँ नियुक्त किया गया है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: आंध्र प्रदेश में नारा चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को इधर से उधर किया गया है। उन्हें नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक दो जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। वाईएस और एनटीआर जिले में नए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं एम अभिषेक किशोर को अगले आदेश तक उद्योग के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह वर्तमान में एपी औद्योगिकी अवसंरचना निगम के प्रबंध निदेश पद पर तैनात हैं।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला (Andhra Pradesh IAS Transfer List)

  • बैच 2009 के आईएएस अफसर चेरुकुरी श्रीधर को वाईएसआर जिले के कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। वह पहले उद्योग के निदेश पद पर कार्यरत थे।
  • बैच 2013 के आईएएस अधिकारी डॉ. जी. लक्ष्मिशा को एनटीआर जिला कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। वह पहले एपी मेडिकल सर्विसेज़ एंड इन्फ्रस्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद पर कार्यरत थे।

ias transfer

पिछले सप्ताह इन अफसरों का हुआ था स्थानंतरण (IAS Posting)

राज्य में पिछले सप्ताह में कई आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ था। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे डॉ नारायण भारत को कॉलेजिएट शिक्षा का निदेशक बनाया गया है। गोपाल कृष्ण द्विवेदी को ईडब्ल्यूएस कल्याण विभाग के विशेष मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। जी. वाणी मोहन, आयुक्त पुरातत्व एवं संग्रहालय को प्रमुख सचिव (जेपीएम एंड एमआर), सामान्य प्रशासन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews