राज्य में 22 आईएएस अफसरों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

IAS transfer

Bihar IAS Transfer : बिहार में सियासी हलचल की चर्चाओं के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया ।राज्य की नीतिश कुमार सरकार ने देर रात 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। इसमें कई जिलाधिकारी और विभागों के सचिव बदले गए हैं।भागलपुर, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इन 22 IAS अफसरों के हुए तबादले

  • पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में लगाया गया है।
  • शीर्षत कपिल पटना के नए डीएम होंगे।
  • IAS अधिकारी रजनीकांत को लखीसराय का डीएम ।
  • गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी को भागलपुर का डीएम ।
  • भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को मुजफ्फरपुर का डीएम ।उन्हें बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ।
  •  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव मकसूद आलम को गोपालगंज डीएम ।वह वर्तमान समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे।
  • वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को ग्रामीण विकास कार्य विभाग का प्रधान सचिव का जिम्मा सौंपा गया है।
  • के. सेंथिल कुमार प्रधान सचिव गृह विभाग को योजना एवं विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
  • पंकज कुमार प्रधान सचिव, PHED विभाग
  • सफीना ए.एन, अपर सदस्य राजस्व पार्षद
  • एन. सरवन, कुमार सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
  • दयानिधान पाण्डेय, सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • दीपक आनंद, सचिव वित्त विभाग
  • मनोज कुमार, सचिव पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • मोहम्मद सोहैल, सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  • प्रणव कुमार, सचिव गृह विभाग
  • नीलम चौधरी, प्रमंडलीय आयुक्त कोसी प्रमंडल सहरसा
  • संजय दूबे प्रमंडलीय ,आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल
  • हिमांशु कुमार राय, विशेष सचिव योजना एवं विकास विभाग
  • राहुल कुमार, निर्देशक बिहार संग्रहालय
  • जयप्रकाश सिंह, भविष्य निधि निदेशालय वित्त विभाग
  • विशाल राज, राज्य परिवहन आयुक्त पटना
  • अनिल कुमार, जलजीवन हरियाली ग्रामीण विकास विभाग

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews