
IAS Transfer 2024: उत्तराखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। नए पद का प्रभार उन्हें सौंपा गया है। तबादले औ नियुक्ति को लेकर कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग ने आदेश जारी किया है।
एक जिले के जिला पदाधिकारी बदले गए हैं। कुछ विभागों के अपर सचिव और निदेशक पद के प्रभार में बदलाव हुआ है। सरकार ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया गया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है-
इस जिले के डीएम बदले (Uttrakhand IAS Transfer)
बैच 2011 के आईएएस अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उद्धम सिंह नगर का डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इससे पहले वह शहरी विकास विभाग के अपर सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी (IAS Transfer Posting News)
- बैच 2015 के आईएएस अधिकारी नीतिका खण्डेवाल को शहरी विकास निदेशालय, देहरादून का निदेशक बनाया गया है। इससे पहले वह अपर सचिव-ग्राम्य विकास, अपर सचिव-सूचना प्रौद्योगिकी सुराज और विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
- बैच 2017 के आईएएस अफसर गौरव कुमार को अपर सचिव-समाज कल्याण विभाग, आयुकर दिव्यंगजन को स्थानंतरित करके अपर सचिव-शहरी विकास विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी पद पर नियुक्त किया गया है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

