IAS Transfer: राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 39 आईएएस अफसर इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

राज्य में 39 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। कई जिलों के एडीएम बदले गए हैं। एसडीओ प्रभार में भी बदलाव हुआ है।
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ममता बनर्जी की सरकार ने एक साथ 39 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशासन सुधार विभाग ने तीन आदेश जारी किए हैं।

एडीएम, एसडी, विशेष सचिव समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। दार्जिलिंग, हावड़ा, हुगली, झारग्राम समेत कई जिलों के एडीएम बदले गए हैं। बैच 2019 और 2020 के 12 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

इन अफसरों को मिली SDO पद की जिम्मेदारी (Transfer News)

राणाघाट नादिया एसडीओ पद पर भारत सिंह और गंगारामपुर, दक्षिण दिनाजपुर एसडीओ पद पर अभिषेक शुक्ला को नियुक्त किया गया है। कटवा पूर्व बर्धमान की नई एसडीओ अहिंसा जैन होंगी। कैनिंग साउथ 24 परगनास एसडीओ पद पर मिथुन विश्वास को तैनात किया गया है। आरामबाग हुगली एसडीओ पद पर रवि कुमार मीणा को भेजा गया है। मिरिक दार्जिलिंग एसडीओ पद पर तेंजिन सेंकयी ओगेन को नियुक्त किया गया है। खटरा बांकुड़ा एसडीओ पद पर डॉ शुभम मौर्य, मैन बाजार पुरुलिया एसडीओ पद पर मोहम्मद मंजर हुसैन अंजुम, रघुनाथपुर पुरुलिया एसडीओ पद पर विवेक पंकज, इस्लामपुर उत्तर दिनाजपुर एसडीओ पद पर प्रिया यादव  औरमुर्शिदाबाद एसडीओ पद पर शुभांकर बाला को तैनात किया गया है।

कई जिलों के एडीएम बदले गए (West Bengal IAS Transfer) 

पूर्व बर्धमान एडीएम सना अख्तर को टेक्निकल एजुकेशन, ट्रेंनिंग एंड स्किल डेवलपमेंट डिपार्मेंट के  विशेष सचिव पद  पर तैनात किया गया है।  हुगली एडीएम पद पर तैनात अदिति चौधरी को विशेष सचिव महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के पद पर तैनात किया गया है। उनीस रिशीन इस्माइल को एडीएम हावड़ा पद से स्थानंतरित  करके विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर तैनात किया गया है। सिराज धनेश्वर, पश्चिम बर्धमान एडीएम को स्पेशल विशेष सचिव परिवहन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। दार्जिलिंग एडीएम श्रीकांत पल्ली को BRAIPRD के ओएसडी पद पर नियुक्त किया गया है। शिवाले अभिजीत तुकाराम को विशेष सचिव पशु संसाधन विकास विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पद पर संदीप कुमार घोष को तैनात किया गया है, जो पहले दार्जिलिंग एडीए पद पर कार्यरत थे। एडीएम मुर्शिदाबाद पद पर कार्यरत सुमंत सहाय को संयुक्त सचिव, युवा सेवा एवं खेल विभाग के पद पर तैनात किया गया है। दिव्य मुर्गसेन को हावड़ा का नया एडीएम बनाया गया है। सुभाषिनी ई को पश्चिम बर्धमान एडीएम पद पर तैनात किया गया है। अनुज प्रताप सिंह को एडीएम हुगली के पद पर भेजा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews