IAS Officer : प्रशासनिक फेरबदल, ACS राजेश सिंह को हटाया, इन आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी

आईएएस अनिल गर्ग को प्रमुख सचिव कारागार बनाया गया और वेंकटेश्वर लू को ग्राम विकास संस्थान बीकेटी का चार्ज दिया गया है।
IAS Officer

UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपर मुख्य सचिव (ACS) राजेश कुमार सिंह को सभी पदों से हटा दिया। सिंह को प्रधान सचिव जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाएँ, महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान , सहकारिता और कारागार से हटाया गया, फिलहाल सरकार ने उन्हें वेटिंग में डाल दिया है।

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के एक मामले को लेकर राजेश सिंह पर यह गाज गिरी है।आईएएस राजेश कुमार सिंह 1991 बैच के अधिकारी हैं।राजेश सिंह की जगह अब एमपी अग्रवाल को प्रमुख सचिव सहकारिता का चार्ज सौंपा गया। इसके अलावा अनिल गर्ग को प्रमुख सचिव कारागार बनाया गया है। वही वेंकटेश्वर लू को ग्राम विकास संस्थान बीकेटी का चार्ज दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews