IAS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, राज्य में हुए 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट 

5 आईएएस अफसरों को नए पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी हो चुका है। 
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 5 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। स्थानंतरण और पोस्टिंग को लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है। अफसरों को नया कार्यभार सौंपा गया। उन्हें तत्काल प्रभाव जिम्मेदारी संभालने का निर्देश जारी किया गया है।

हरियाणा विद्युक्त प्रसारण निगम लिमिटेड और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बदले गए हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और अतिरिक्त प्रधान सचिव के पद पर किसी और अफसर को नियुक्त किया गया है।

इन्हें बनाया गया मुखमंत्री का प्रधान सचिव (Haryana IAS Transfer List)

बैच 1992 के आईएएस अधिकारी अरुण गुप्ता, अतिरिकर मुख्य सचिव, नगर एवं  ग्राम नियोजन और शहरी संपदा विभाग और अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग वाणिज्य विभाग को स्थानंतरित करके सीएम कर प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं बैच 2025 के आईएएस ऑफिसर सांकेत कुमार को सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वह प्रबंध निदेशक, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड, महानिदेशक और सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग और ऊर्जा विभाग सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यशपाल को सीएम का उप प्रधान सचिव बनाया गया है।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला (IAS Transfer and Posting News) 

  • अमित अग्रवाल, सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त और सचिव को विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद नियुक्त किया गया है। उन्हें विकास एवं पंचायत विभाग का आयुक्त और सचिव भी बनाया गया है।
  • आशिमा बराड़ को सामाजिक न्याय, अधिकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) का महानिदेशक और SEWA का सचिव बनाया गया है।

ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews