Hindi News

IAS Transfer: नौकरशाही में बड़ा बदलाव, 7 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी, देखें लिस्ट 

Published:
एक साथ 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer: नौकरशाही में बड़ा बदलाव, 7 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी, देखें लिस्ट 

IAS Transfer 2024: बिहार में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। नीतीश कुमार की सरकार ने 7 आईएएस अफसरों का स्थानंतरण किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को पदाधिकारियों के तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

राज्य सरकार ने कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आशिमा जैन को आदेश तक जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। मिहिर कुमार को मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह फिलहाल अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग पद पर कार्यरत हैं।

इन आईएएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार (Bihar IAS Transfer Today)

संजय कुमार अग्रवाल, सचिव, कृषि विभाग को सचिव परिवहन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ वह जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग पद का एडिशनल चार्ज भी संभाल रहे हैं। बी कार्तिकेय धनजी को जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पद पर कार्यरत हैं। प्रवण कुमार को भी जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रखने का निर्णय लिया है। इसे साथ वह गृह विभाग सचिव पद की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।

इन आईएएस को मिली नई पोस्टिंग (Transfer Posting News) 

दीपक आनंद को स्थानंतरित करते हुए श्रम संसाधन विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वित्त विभाग सचिव (व्यय) पद पर तैनात थे। डॉ आशिमा जैन को नगर विकास एवं आवास निगम के सचिव पद से हटाकर वित्त विभाग सचिव (व्यय) पद पर भेजा गया है। लक्ष्मण तिवारी को विशेष कार्य पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुभार विभाग पद से हटाकर अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर (सारण) की जिम्मेदारी सौंपी गई ही।


मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews