
UP IAS Transfer 2024 : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नौकरीशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। बुधवार देर रात 13 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।वही एक महिला अधिकारी को पद से हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है। इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके पहले मंगलवार को भी 14 आईएस का ट्रांसफर किया गया था।
इन अधिकारियाें में आगरा से लेकर प्रतापगढ़ तक कई अधिकारी शामिल हैं। इसमें तीन अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है और IAS के. विजयेंद्र पांडियन को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अंकिता जैन को मुख्य विकास अधिकारी गोंडा और ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
UP IAS Transfer List
- प्रतीक्षा में चल रहीं मिनिष्ती एस को वित्त विभाग में सचिव की जिम्मेदारी।
- आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और वहां की संभागीय खाद्य नियंत्रक अनिता यादव को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
- प्रतीक्षारत चल रहे के. विजयेंद्र पांडियन को आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड, स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड, सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड और वित्त निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
- ग्रेटर नोएडा की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी ।
- गोंडा की CDO एम. अरून्मोली को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (वीसी।
- आकांक्षा राणा को विशेष कार्याधिकारी, कुंभ मेला प्राधिकरण ।
- राम्या आर को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग।
- मुकेश चंद्र को बहराईच का सीडीओ।
- अंकिता जैन को गोंडा का सीडीओ।
- नवनीत सेहारा को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का संयुक्त प्रबंध निदेशक।
- प्रतीक्षारत चल रहे अरविंद सिंह को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद।
- बुलंदशहर की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दिव्या मिश्रा को प्रतापगढ़ का सीडीओ ।
- प्रखर कुमार सिंह को अलीगढ़ का सीडीओ ।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

