IAS Transfer 2024 : प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अफसरों के तबादले, कईयों को अतिरिक्त प्रभार, जानें किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी?

IAS Transfer 2024

UP Jharkhand IAS Transfer 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश और झारखंड में तबादलों का दौर तेजी से चल रहा है।आए दिन प्रशासनिक फेरबदल में बदलाव करते हुए अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार फिर 7 आईएएस और झारखंड में 8 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए है।इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। इससे पहले पहले सोमवार को यूपी में तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे।

यूपी में सात आईएएस अफसरों के तबादले

  • आईएएस उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एमएसएमई । खादी विभाग के सीईओ भी होंगे।
  • रमेश रंजन को फिरोजाबाद का नया डीएम।
  • अरुण प्रकाश को विशेष सचिव नगर विकास ।
  • आईएएस ईशा प्रिया को  विशेष सचिव पर्यटन ।
  •  गौरव वर्मा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन।
  • गन्ना शेषनाथ को विशेष सचिव पीडब्लूडी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अटल राय अब निदेशक पंचायती राज होंगे।

झारखंड में 8 आईएएस अफसरों के तबादले

  • श्रीनिवासन (अतिरिक्त प्रभार- स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली) को ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ।
  • चन्द्रशेखर (अतिरिक्त प्रभार-सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग) को नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव । जुडको और ग्रेटर रांची विकास एजेंसी का अतिरिक्त प्रभार ।
  • बाल किशुन मुंडा (अतिरिक्त प्रभार- प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल) को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर भेजा गया है।
  • अंजनी कुमार मिश्र को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची) के पद पर पोस्टिंग ।
  • सुनील कुमार को उत्पाद आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार ।
  • फैज अहमद मुमताज को बागवानी निदेशक के पद पर नियुक्त ।
  • मुमताज झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार ।
  • झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक वरूण रंजन अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
    पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे हिमांशु मोहन को मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित ।मोहन संयुक्त सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग और मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, तेजस्विनी परियोजना का अतिरिक्त प्रभार ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews