IAS Transfer 2024 : प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में फिर 2 आईएएस समेत 11 अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

योगी सरकार ने फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर तैनात आईएएस ऑफिसर विनोद कुमार को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया है।
IAS Transfer 2024

UP IAS/Police Transfer 2024 : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की तबादला एक्सप्रेस थमने का नाम नहीं ले रही है।आए दिन आईपीएस आईएएस समेत अलग अलग विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। शनिवार को 2 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए है।

इसमें विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर तैनात IAS विनोद कुमार को अलीगढ़ का नगर आयुक्त और अलीगढ़ में तैनात नगर आयुक्त IAS अमित आसेरी को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग बना दिया गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग ने भी प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए हैं।डीजीपी मुख्यालय ने शुक्रवार को 5 डिप्टी एसपी का तबादला किया है।

यूपी में 9 डिप्टी एसपी के तबादले

  • वाराणसी रेलवे के पुलिस उपाधीक्षक श्यामजीत प्रमिला सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज ।
  • बस्ती के पुलिस उपाधीक्षक कुंवर प्रभात सिंह को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी ।
  • मैनपुरी के पुलिस उपाधीक्षक रहे संतोष कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बस्ती ।
  • सत्य प्रकाश शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी ।
  • सहायक सेनानायक 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के पद पर तैनात रहे प्रदीप कुमार त्रिपाठी को पुलिस उपाधीक्षक बस्ती ।
  • अनिल कुमार तृतीय को पुलिस उपाधीक्षक गाजीपुर ।
  • संजीव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक बदायूं ।
  • डीएसपी हमीरपुर रहे श्रीयश त्रिपाठी को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या ।
  • डीएसपी एलआईयू अलीगढ़ रहे प्रभात कुमार तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews