IAS Transfer 2024 : प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए आईएएस अफसरों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

यूपी सरकार द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में निदेशक पद पर कार्य कर रहे आईएएस अधिकारी राजामणि आर. को सिद्धार्थ नगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
IAS Transfer 2024

UP IAS PCS Transfer : उत्तर प्रदेश में अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। 12 आईएएस और 8 आईपीएस के तबादलों के बाद योगी सरकार ने फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। अब राज्य सरकार ने बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जिलों के डीएम बदल दिए हैं।इसके अलावा दो उप आबकारी आयुक्त के भी तबादले किए गए हैं । इस संबंध में विभाग ने अलग अलग आदेश जारी किए है।

इन आईएएस अफसरों के हुए तबादले

  • चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में निदेशक पद पर कार्य कर रहे आईएएस अधिकारी राजामणि आर. को सिद्धार्थ नगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • अब तक सिद्धार्थनगर के डीएम का पदभार संभाल रहे पवन अग्रवाल को बलरामपुर जिले में जिलाधिकारी बना दिया गया है।
  • कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल को कानपुर के नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार और नगर आयुक्त रहे शिवशरणप्पा जीएन का चित्रकूट डीएम के तौर पर पदस्थ किया गया है।
  • उप आबकारी आयुक्त आलोक कुमार उप आबकारी आयुक्त देवीपाटन और सुभाष चंद्र सोनकर उप आबकारी आयुक्त लाइसेंस मुख्यालय बनाए गए हैं।
  • PCS अभिषेक कुमार सिंह ADM FR (वित्त एवं राजस्व) बुलन्दशहर बनाये गए हैं। PCS विवेक कुमार मिश्र ADM भूमि अर्जन गाजियाबाद बनाये गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews