IAS TRANSFER : फिर हुए आईएएस समेत कई अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IAS Transfer

IAS Transfer 2024 : उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। आईपीएस के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरूवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा की सचिव बी. चंद्रकला को पंचायतीराज विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वही कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के सचिव सुखलाल भारती को ग्राम्य विकास विभाग में सचिव का पद दिया गया है। इस संबंध में  आदेश प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज सिंह द्वारा जारी किया गया है।

जौनपुर एसपी ने भी बदले कई थानों के प्रभारी

जौनपुर जिले में बढ़ते अपराधों के मद्देनजर एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा ने भी देर रात कई थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए।आदेश के तहत, किशोर कुमार चौबे को जफराबाद थाने से लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक,संजय वर्मा को लाइन बाजार थाने से मुगराबादशाहपुर थाना प्रभारी,अशेषनाथ सिंह को साइबर निरीक्षक केराकत से प्रभारी निरीक्षक बदलापुर ,सुरेन्द्र नाथ सिंह को मछली शहर थाना से प्रभारी निरीक्षक जफराबाद , विनय कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक गौरा बादशाहपुर थाना से मानीटिंग सेल, त्रिवेणी सिंह को मुंगरा बादशाहपुर थाना से खेतासराय थानाध्यक्ष, चंदन कुमार राय को खेतासराय से गौराबादशाहपुर थाना, विवेक तिवारी को पुलिस लाइन से स्वाट टीम ,संतोष पाठक को बदलापुर थाना से बरसठी थाना प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews