IAS Transfer : राज्य में प्रशासनिक बदलाव, फिर 6 आईएएस अफसरों का तबादला, आदेश जारी, जानें किसे कहां भेजा?

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आईएएस अजीत कुमार विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा और अमरनाथ उपाध्याय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद लखनऊ से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण की जिम्मेदारी सौंपी है।
IAS Transfer 2024

UP IAS Transfer 2024 : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब 6 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है।सुत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में एसडीएम स्तर के PCS अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। यह सूची फाइनल की जा चुकी है, इस पर अंतिम मोहर लगने के बाद जारी कर दिया जाएगा।

जानिए किस आईएएस को क्या जिम्मेदारी सौंपी

  • आईएएस अजीत कुमार विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा ।
  • अमरनाथ उपाध्याय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद लखनऊ से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण ।
  • प्रतीक्षारत सूची में चल रहे अर्पित उपाध्याय को रायबरेली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
  • नरेंद्र सिंह अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ ।
  • धर्मेंद्र सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ से अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं ।
  • चित्रलेखा सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews