IAS Transfer 2024: राज्य में प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी को गृह विभाग का नया प्रधान सचिव और वर्ष 2002 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार पाल को ग्रामीण विकास विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
ias transfer 2025

IAS Transfer 2024 : लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही बिहार की नीतिश कुमार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार द्वारा नौ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी है। खास बात ये है कि इन नौ आईएएस अफसरों में सीएम के चहेते माने जाने वाले के के पाठक का भी नाम शामिल है, उन्हें शिक्षा विभाग से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भेजा गया है।आईए जानते है किसे कहां भेजा गया है………..

इन आईएएस अफसरों के हुए तबादले

  • बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भेजा गया है। वेबिहार कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी है और फिलहाल छुट्टी पर हैं । ड्यूटी पर लौटने पर वह कार्यभार संभालेंगे। पाठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते अधिकारी माने जाते हैं।पाठक को बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बीआईपीएआरडी) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार ।
  • पाठक दीपक कुमार सिंह (1992 बैच के आईएएस अधिकारी) की जगह लेंगे, जिन्हें ग्रामीण कार्य विभाग में भेजा गया है।
  • एस सिद्धार्थ (अपर मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिवालय) को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार । सिद्धार्थ 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
  • अरविंद कुमार चौधरी (1995 बैच के आईएएस अधिकारी) गृह विभाग का नया प्रधान सचिव नियुक्त ।
  • वर्ष 2002 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार पाल को ग्रामीण विकास विभाग का नया सचिव नियुक्त ।
  • समाज कल्याण विभाग के निदेशक राज कुमार (2010 बैच के आईएएस अधिकारी) को भोजपुर जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त ।
  • 2015 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार सी एच को समाज कल्याण विभाग का नया निदेशक नियुक्त ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews