
Haryana IAS Transfer : हरियाणा में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने सोमवार रात दो आईएएस अफसरों के तबादले किए है ।इसके अलावा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में भी 11 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में दो अलग अलग आदेश जारी किए गए है।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में किए गए तबादलों की सूची में 6 जिलों झज्जर, यमुनानगर, गुरुग्राम, कैथल, सिरसा और हिसार के DIPRO बदले गए हैं, साथ ही 4 अधिकारियों को IPRO हेडक्वाटर लगाया गया है।
इन आईएएस अफसरों का तबादला
- आईएएस सीजी रजनी कांथन को हरियाणा के ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी बनाया गया है। सेंट्रल कमेटी ऑफ एग्जामिनेशन का सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी दी गई है।
- आईएएस आदित्य दहिया को हरियाणा कार्मिक, प्रशिक्षण और संसदीय मामलों का स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है। हरियाणा विजिलेंस डिपार्टमेंट में एंक्वायरी ऑफिसर के अलावा उन्हें हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट एंड मिशन डायरेक्टर, नेशनल हेल्थ मिशन में स्पेशल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी दी गई है।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
- डिप्टी डायरेक्टर अमित पंवार को चंडीगढ़ हेडक्वाटर
- कुलदीप और किशन कुमार को भी IPRO चंडीगढ़
- सतीश कुमार को झज्जर
- रमनप्रित सिंह को चंडीगढ़ हेडक्वार्टर ।
- मनोज कुमार को यमुनानगर ।
- मूर्ति को गुरुग्राम ।
- हिमानी को चंडीगढ़ हेडक्वार्टर
- नसीम सिंह को कैथल
- राम नाथ को सिरसा
- रोहित कुमार को हिसार में लगाया गया है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

