
J&K IAS Transfer : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से छह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति की गई है।। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) के आदेश पर अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किए गए है।
एम राजू को सामान्य प्रशासनिक विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है वहीं शांतमनु को उच्च शिक्षा विभाग में वित्त आयुक्त अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार आईएएस अधिकारी रश्मि सिंह के पास था।
JK : जानिए किस IAS को क्या सौंपी जिम्मेदारी
- शांतमनु को उच्च शिक्षा विभाग में वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) के पद पर नियुक्त किया गया है। वह डॉ. रश्मि सिंह, आईएएस को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे। शांतमनु को प्रशासनिक सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार । संतोष डी. वैद्य, आईएएस को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे।
- शैलेंद्र कुमार, आईएएस प्रधान सचिव, कृषि उत्पादन विभाग,1 जनवरी-2025 से प्रशासनिक सचिव, पुष्प कृषि, उद्यान और उद्यान विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
- संजीव वर्मा ,आयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग ।
- एम राजू, आयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग । अगले आदेशों तक वे प्रशासनिक सचिव, सूचना विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
- शीतल नंदा आयुक्त सचिव, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग। वे शैलेंद्र कुमार, आईएएस के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हैं।
- रेहाना बतूल जम्मू और कश्मीर प्रबंधन, लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
JK IAS Transfer order
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

