IAS Transfer 2024 : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 44 आईएएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कोरपोरेशन (जीएचएमसी)’ के आयुक्त डी रोनाल्ड रोज को ऊर्जा विभाग का सचिव और हैदराबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट ऑथोरिटी’ के संयुक्त मेट्रोपोलिटन आयुक्त आम्रपाली काता को जीएचएमसी के आयुक्त का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
IAS Transfer 2024

Telangana IAS Transfer 2024: तेलंगाना में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फ़ेरबदल हुआ है। तेलंगाना सरकार ने सोमवार रात बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 44 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। इसमें प्रमुख सचिवों, सचिव कैडर के अधिकारियों और प्रमुख नगर निकायों और विभागों के प्रमुखों का तबादला किया गया है पिछले हफ्ते ही रेवंत रेड्डी सरकार ने 20 जिलों के  कलेक्टरों का तबादला किया था।

जानिए किसे IAS अफसर को कहां भेजा?

  • प्रमुख नियुक्तियों/पदस्थापन में प्रधान सचिव (पंचायती राज) संदीप कुमार सुल्तानिया को प्रधान सचिव (वित्त) बनाया गया है।अगले आदेश तक सुल्तानिया पंचायती राज के प्रधान सचिव का प्रभार भी संभालते रहेंगे।
  • ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कोरपोरेशन (जीएचएमसी)’ के आयुक्त डी रोनाल्ड रोज को ऊर्जा विभाग का सचिव ।
  • ‘हैदराबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट ऑथोरिटी’ के संयुक्त मेट्रोपोलिटन आयुक्त आम्रपाली काता को जीएचएमसी के आयुक्त का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार ।
  • युवा सेवा सचिव सब्यसाची घोष को पशुधन विभाग का प्रधान सचिव ।
  • आईएएस संजय कुमार को श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कारखाना विभाग के प्रमुख सचिव ।
  • वित्त के विशेष मुख्य सचिव के राम कृष्ण राव वित्त विभाग का कार्यभार संभालते रहेंगे।
  • ऊर्जा सचिव तथा तेलंगाना जेनको एंड ट्रांसको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसएएम रिजवी को वाणिज्यिक कर एवं राजस्व विभाग में सचिव ।
  •  पर्यावरण एवं वन विभाग की प्रधान सचिव ए वाणी प्रसाद को युवा मामले, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का कार्यभार सौंपा ।
  • प्रधान सचिव शैलजा रामैयार को हथकरघा, वस्त्र एवं हस्तशिल्प विभाग ।
  • योजना विभाग में कार्यरत अहमद नदीम को पर्यावरण एवं वन विभाग का कार्यभार सौंपा ।। वे ईपीटीआरआई के महानिदेशक के रूप में भी कार्य करेंगे।
  • हैदराबाद महानगर जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (एचएमडब्ल्यूएस एंड एसबी) के एमडी सी सुदर्शन रेड्डी को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) का सचिव ।
  • सरफराज अहमद को एचएमडीए का महानगर आयुक्त नियुक्त ।
  • एचएमडीए की संयुक्त महानगर आयुक्त आम्रपाली काटा जीएचएमसी की प्रभारी आयुक्त बनी रहेंगी।
  • परिवहन आयुक्त ज्योति बुद्ध प्रकाश को पंजीकरण एवं स्टाम्प विभाग, आवास तथा सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त विभाग का सचिव एवं आयुक्त नियुक्त । वे प्रधान सचिव नवीन मित्तल को पद से मुक्त कर रहे हैं। इलमबर्थी के पद पर आने तक वे परिवहन आयुक्त के पद पर बने रहेंगे।
  • स्कूली शिक्षा आयुक्त ए श्रीदेवसेना को कॉलेजिएट शिक्षा आयुक्त बनाया गया है और ईवी नरसिम्हा रेड्डी नए आयुक्त होंगे।
  • दसारी हरिचंदना को सड़क एवं भवन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त ।
  • बागवानी आयुक्त के अशोक रेड्डी एचएमडब्ल्यूएसएंडएसबी ।
  • पुलिस महानिरीक्षक एवी रंगनाथ को जीएचएमसी की सतर्कता एवं प्रवर्तन शाखा का निदेशक नियुक्त ।
  • जी रवि, जो पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे थे, को तेलंगाना राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews