IAS Transfer : राज्य में फिर प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अफसरों का हुआ तबादला, जानें किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी?

आईएएस अनिल सिंह को अपर निबंधक बैंकिंग सहकारिता और अपर प्रबंध निदेशक यूपीएसआरटीसी प्रणता ऐश्वर्या को सीडीओ अम्बेडकरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IAS Transfer 2024

UP IAS Transfer 2024 : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज सोमवार को 4 आईएएस अफसरों के तबादले किए है।इन अधिकारियों में आईएएस अनुराग जैन, आईएएस अनिल कुमार सिंह, आईएएस अनिल सिंह, अपर प्रबंध निदेशक यूपीएसआरटीसी प्रणता ऐश्वर्या के नाम शामिल है। इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही यह अफसर अपना नया कार्यभार संभालेंगे।

जानिए यूपी के किस IAS को क्या सौंपी जिम्मेदारी ?

  • आईएएस अनुराग जैन सीडीओ अम्बेडकरनगर को महराजगंज का नया सीडीओ बनाया गया है।
  • आईएएस अनिल कुमार सिंह सीडीओ लखीमपुर खीरी का तबादला सीडीओ महराजगंज किया गया था,  उन्होंने अभी प्रभार नहीं संभाला है।
  • आईएएस अनिल सिंह को अपर निबंधक बैंकिंग सहकारिता बनाया गया है।
  • अपर प्रबंध निदेशक यूपीएसआरटीसी प्रणता ऐश्वर्या को सीडीओ अम्बेडकरनगर बनाया गया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही योगी सरकार एक्शन मोड पर आ गई है और हर विभाग के अफसरों को इधर से उधर कर रही है। अबतक 200 से ज्यादा  आईएएस, आईपीएस और  पुलिस अधिकारियों के तबादले हो चुकी है।  पिछले सोमवार को ही 6 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर हुए थे और अब आज सोमवार को भी चार आईएएस के तबादले किए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews