IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अफसरों के फिर तबादले, अतिरिक्त प्रभार, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

योगी सरकार ने एम देवराज को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का एसीएस बनाया गया है। देवराज को नियुक्ति के साथ स्टेट जीएसटी और तकनीकी शिक्षा का भी चार्ज दिया गया है।
ias transfer

UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश में लोकसभ चुनाव के नतीजों के बाद शुरू हुआ तबादलों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन आईएएस आईपीएस समेत अलग अलग विभागों के अफसरों  को इधर से उधर किया जा रहा है। आज सोमवार को फिर 6 आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।

इन आईएएस अफसरों के हुए तबादले

  • नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का एसीएस IAS एम देवराज को बनाया गया है. जीएसटी विभाग भी रहेगा।
  • IAS वीना कुमारी मीना को आयुष विभाग का चार्ज । बीना कुमारी के पास आबकारी और गन्ना बना रहेगा।
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी एमएसएमई का काम देख रहे आईएएस आलोक कुमार को दी गई है।
  • आईएएस रविंद्र को प्रमुख सचिव कृषि बनाया गया है।
  • कृषि उत्पादन आयुक्त का जिम्मा आईएएस मोनिका गर्ग को सौंपा गया है ।
  • चार्ज प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन रविंद्र नायक को पशुपालन विभाग का भी प्रभार सौंपा गया है।

3 आईपीएस भी इधर से उधर

इससे पहले रविवार को 3 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। इसमें आईपीएस पंकज को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट, नीरज कुमार पांडेय को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट भेजा गया है। आशुतोष द्विवेदी का पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट से अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ तबादला किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews