IAS Transfer 2024 : नौकरीशाही में बड़ा फेरबदल, राज्य में 108 आईएएस अफसरों के तबादले, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

आईएएस राजेश कुमार यादव को प्रमुख शासन सचिव स्वास्थ्य शासन विभाग और जयपुर हेमंत कुमार गेरा को अध्यक्ष राजस्व मंडल अजमेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IAS Transfer 2024

Rajasthan Transfer List :राजस्थान में नौकरीशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की भजनलाल सरकार ने लंबे इंतजार के बाद 100 से ज्यादा आईएएस अफसरों के तबादले किए है। इसमें 20 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।कई अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतिक्षा में भी रखा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने 2 अलग अलग आदेश जारी किए है।

आदेश के तहत शुभ्रा सिंह को अध्यक्ष राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर, श्रेया गुहा को अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग जयपुर, अश्विनी भगत को प्रमुख शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्त विभाग जयपुर , राजेश कुमार यादव को प्रमुख शासन सचिव स्वास्थ्य शासन विभाग, जयपुर हेमंत कुमार गेरा को अध्यक्ष राजस्व मंडल अजमेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवीन जैन को शासन सचिव वित्त विभाग जयपुर, कृष्ण कुमार पाठक को शासन सचिव कार्मिक विभाग जयपुर, भानु प्रकाश को शासन सचिव जनजाति क्षेत्र विकास विभाग जयपुर, समित शर्मा को शासन सचिव पशुपालन मत्स्य एवं गोपाल विभाग जयपुर, रवि कुमार सुरपुर को शासन सचिव वित्त विभाग जयपुर लगाया गया है।

Rajasthan IAS Transfer List

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews