IAS Transfer : ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 16 आईएएस अफसर फिर इधर से उधर, अतिरिक्त प्रभार, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

कला संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव और सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल को जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
ias transfer 2025

Bihar IAS Transfer: बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शनिवार देर रात राज्य की नीतिश कुमार सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।इसमें मगध, सारण और तिरहुत प्रमंडल में नए आयुक्तों की नियुक्ति की गई है।सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

जिन आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें आईएएस हरजोत कौर बम्हरा, वंदना प्रेयशी, संतोष कुमार मल्ल, चैतन्य प्रसाद, प्रेम सिंह मीणा, प्रतिमा सतीश कुमार वर्मा, सरवणन एम, पंकज कुमार पाल, लोकेश कुमार सिंह, कुंदन कुमार, आलोक रंजन घोष, वीरेंद्र प्रसाद यादव, दया निदान पांडे, संदीप कुमार आर पुडाकलकट्टी, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल मीणा, जय सिंह, संजय कुमार सिंह, आशिमा जैन और संजय कुमार अग्रवाल शामिल हैं।

Bihar IAS Transfer List

  1. हरजोत कौर को अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण विभाग ।राज्य महिला एवं बाल विकास निगम के एमडी के अतिरिक्त प्रभार
  2. संतोष कुमार मल्ल को प्रधान सचिव जल संसाधन विभाग ।
  3. प्रेम सिंह मीणा को अगले आदेश तक मगध प्रमंडल का आयुक्त ।
  4. पंकज कुमार पाल को ऊर्जा विभाग का सचिव ।
  5. लोकेश कुमार सिंह वित्त विभाग के सचिव ।
  6. कुंदन कुमार प्रबंध निदेशक बिहार औद्योगिक क्षेत्र प्राधिकार का अतिरिक्त प्रभार ।
  7. वीरेंद्र प्रसाद यादव कृषि विभाग में सचिव ।
  8. निधि पाण्डेय को कला संस्कृति विभाग में सचिव ।
  9. संदीप कुमार को लघु जल संसाधन विभाग के सचिव ।
  10. धर्मेंद्र सिंह सहकारिता विभाग में सचिव ।
  11. गोपाल मीणा को आयुक्त ।
  12. संजय कुमार सिंह वाणिज्य कर विभाग के सचिव ।
  13. आशिमा जैन को अगले आदेश तक परिवहन विभाग में सचिव ।
  14. सतीश कुमार वर्मा को विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में सचिव ।
  15. सरवानन को मुजफ्फरपुर का आयुक्त ।
  16. चैतन्य प्रसाद को जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews