IAS Transfer 2024 : नौकरशाही में फिर बड़ा फेरबदल, राज्य के 11 आईएएस अफसरों के तबादले, 5 जिलों के डीएम बदले, जानें किसे कहां भेजा?

इंद्रमणि त्रिपाठी को डीएम औरैया, चंद्र विजय सिंह डीएम अयोध्या, बद्रीनाथ सिंह डीएम सोनभद्र, दिव्या मित्तल डीएम देवरिया और निधि श्रीवास्तव को डीएम बदायूं बनाया गया है।
ias transfer

UP IPS Transfer 2024 : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। शनिवार को दिन में 10 आईपीएस अफसरों के तबादले के बाद रात में 11 आईएएस अफसरों को इधर से इधर किया गया है। आदेश के मुताबिक, देवरिया, बदायूं, औरैया, सोनभद्र और अयोध्या के डीएम बदले गए हैं। वही कई पीपीएस के भी तबादले किए गए है।

जानिए किस आईएएस को क्या सौंपी जिम्मेदारी

  1. प्रतीक्षारत चल रहीं निधि श्रीवास्तव को बदायूं का डीएम बनाया गया है।
  2. बदायूं के डीएम मनोज कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज का सचिव ।
  3. उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की सीईओ दिव्या मित्तल को देवरिया का डीएम ।
  4. देवरिया के डीएम अखंड प्रताप सिंह को उनके स्थान पर ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण ।
  5. सोनभद्र के डीएम चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का डीएम।
  6. अयोध्या के डीएम नितीश कुमार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा का प्रबंध निदेशक ।
  7. राज्यपाल के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह को सोनभद्र ।
  8. लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया का डीएम ।
  9. औरैया की डीएम नेहा प्रकाश को निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन ।
  10. मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ प्रथमेश कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष ।
  11. सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज देवी शरण उपाध्याय को वेटिंग में रखा गया है।

पीपीएस के भी हुए तबादले

  • आईएएस आईपीएस के अलावा प्रांतीय पुलिस सेवा के छह अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है। विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक रामकृष्ण चतुर्वेदी को मंडल अधिकारी बस्ती से पुलिस उपाधीक्षक कुंभ मेला प्रयागराज भेजा गया है।
  • भ्रष्टाचार निवारण संगठन कानपुर में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक जयराम को मंडल अधिकारी बस्ती , बस्ती के पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक कुंभ मेला प्रयागराज,संत कबीर नगर के पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ भेजा गया है।
  • कासगंज के पुलिस उपाधीक्षक अजीत चौहान को पुलिस उपाधीक्षक संत कबीर नगर, मंडलअधिकारी चित्रकूट राजकुमार पांडे को पुलिस उपाधीक्षक कासगंज, प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त संजय कुमार को पुलिस उपाधीक्षक एटीएस लखनऊ भेजा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews