IAS Transfer: राज्य में 22 IAS समेत 116 अधिकारियों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

IAS TRANSFER

IAS-HCS Transfer 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है। आए दिन आईएएस-आईपीएस समेत विभिन्न विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर मनोहर लाल खट्टर सरकार ने 22 आईएएस और 94 एचसीएस के तबादले किए हैं।इस प्रकार राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने 116 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

हरियाणा आईएएस तबादले लिस्ट

  • कॉन्फेड के एमडी सुजान सिंह को स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पंचकूला व डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी को पलवल का एडीसी ।
  • स्वप्न रविंद्रा पाटिल को नगर निगम फरीदाबाद का अतिरिक्त आयुक्त ।डॉ. बलप्रीत सिंह को गुरुग्राम नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त ।
  • साहिल गुप्ता जींद, डा. वैशाली शर्मा कुरुक्षेत्र, अखिल पिलानी करनाल, अनुपमा अंजलि रेवाड़ी व वैशाली सिंह रोहतक की एडीसी
  • रेणु सोगन को गुरुग्राम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक । गुरुग्राम में शहरी संपदा की निदेशक का भी कार्यभार।
  • प्रदीप सिंह को नूंह, दीपक बाबूलाल कारवां को महेंद्रगढ़, पंकज को पानीपत, सी जयश्रद्धा कैथल, हर्षित कुमार भिवानी व राहुल मोदी को फतेहाबाद का नया एडीसी ।
  • आइएएस सोनू भट्ट को साउथ गुरुग्राम का एसडीएम। श्रीमाता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ की भी जिम्मेदारी दी गई है।
  • विवेक आर्य अब गोहाना के नये एसडीएम  और गोहाना शुगर मिल का एमडी । यश जलूका को नारायणगढ़ का एसडीएम और यहां की शुगर मिल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews