
महाराष्ट्र में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है । राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार 20 अधिकारियों को तबादला करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें कईयों को प्रमोशन भी दिया गया है।इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
आईएएस एमएम सूर्यवंशी को वसई-विरार महानगरपालिका, वसई में महानगरपालिका आयुक्त पद और दीपा मुधोल-मुंडे को पुणे में समाज कल्याण आयुक्त पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
Maharashtra IAS Transfer
- एम.एम. सूर्यवंशी को महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम, मुंबई के प्रबंध निदेशक से वसई-विरार नगर निगम, वसई में नगर आयुक्त ।
- दीपा मुधोल-मुंडे को पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड, पुणे के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद से पुणे में समाज कल्याण आयुक्त ।
- नीलेश गत्ने को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्लम पुनर्वास प्राधिकरण, पुणे से प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम, मुंबई ।
- ज्ञानेश्वर खिलारी को निदेशक, ओबीसी, बहुजन कल्याण, पुणे से अतिरिक्त सेटलमेंट आयुक्त और अतिरिक्त निदेशक, भूमि अभिलेख, पुणे ।
- अनिल कुमार पवार को नगर आयुक्त, वसई-विरार नगर निगम, वसई से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमएमआरएसआरए, ठाणे
- सतीश कुमार खड़के को निदेशक (आपदा प्रबंधन), राजस्व और वन विभाग, मंत्रालय, मुंबई से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्लम पुनर्वास प्राधिकरण, पुणे
- भालचंद्र चव्हाण को आयुक्त, सर्वेक्षण विकास संस्थान, पुणे से निदेशक (आपदा प्रबंधन), राजस्व और वन विभाग, मंत्रालय, मुंबई
- सिद्धार्थ शुक्ला को दिनांक 02.07.2025 के आदेश में संशोधन करते हुए परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी, धरणी और सहायक कलेक्टर, धरणी उप-विभाग, अमरावती
इन अफसरों को मिला प्रमोशन
- विजयसिंह शंकरराव देशमुख (अपर कलेक्टर IAS के पद पर प्रमोशन)
अतिरिक्त आयुक्त-2, छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन से प्रबंध निदेशक, अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास निगम, मुंबई - विजय सहदेवराव भाकरे (अपर कलेक्टर IAS के पद पर प्रमोशन):अध्यक्ष, जिला जाति वैधता समिति, भंडारा और सदस्य सचिव, विदर्भ विधान विकास बोर्ड, नागपुर
- त्रिगुण शामराव कुलकर्णी (अपर कलेक्टर से IAS के पद पर प्रमोशन): मेडा, पुणे के अतिरिक्त महानिदेशक और यशदा, पुणे के उप महानिदेशक
- गजानन धोंडीराम पाटिल (अपर कलेक्टर से IAS के पद पर प्रमोशन): जिला परिषद, पुणे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
- पंकज संतोष देवरे (अतिरिक्त कलेक्टर से आईएएस में प्रमोशन): पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड, पुणे के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक
- महेश भास्करराव पाटिल (अतिरिक्त कलेक्टर से आईएएस में प्रमोशन):पुणे रीजन के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त (राजस्व) और आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, पुणे के आयुक्त
- मंजरी मधुसूदन मनोलकर (अतिरिक्त कलेक्टर से आईएएस में प्रमोशन):नासिक डिवीजन, नासिक में संयुक्त आयुक्त (पुनर्वास) के पद पर नियुक्त किया गया था और उन्हें महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम, पुणे में प्रबंध निदेशक
- आशा अफजल खान पठान (अतिरिक्त कलेक्टर से आईएएस में प्रमोशन): को मुख्यमंत्री सचिवालय, नागपुर में संयुक्त सचिव
- राजलक्ष्मी सफीक शाह (अपर कलेक्टर से आईएएस में पदोन्नत):एमएवीआईएम, मुंबई में प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्हें कोंकण डिवीजन, मुंबई में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त (सामान्य) के रूप में
- सोनाली नीलकंठ मुले (अतिरिक्त जिला कलेक्टर आईएएस के पद पर पदोन्नत): जिला जाति वैधता समिति, अमरावती के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्हें ओबीसी, बहुजन कल्याण, पुणे में निदेशक पर नियुक्त
- गजेंद्र चिमंतराव बावणे (अतिरिक्त जिला कलेक्टर आईएएस के पद पर पदोन्नत)
गजेंद्र चिमंतराव बावणे को अध्यक्ष, जिला जाति वैधता समिति, बुलढाणा के पद से आयुक्त, भूमि सर्वेक्षण विकास संस्थान, पुणे के पद पर टांसफर किया गया है। - प्रतिभा समाधान इंगले (अतिरिक्त जिला कलेक्टर आईएएस के पद पर पदोन्नत) को अध्यक्ष, जिला जाति वैधता समिति, सांगली के पद से आयुक्त, अल्पसंख्यक विकास, छत्रपति संभाजी नगर के पद पर नियुक्त किया गया है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

