Hindi News

IAS Transfer: एक साथ 22 आईएएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, सरकार ने जारी की तबादला सूची

Published:
उत्तराखंड सरकार ने 23 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। कई पीसीएस अधिकारियों को भी नया पदभार दिया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer: एक साथ 22 आईएएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, सरकार ने जारी की तबादला सूची

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ 44 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। जिसमें 22 आईएएस और एक आईएफएस ऑफिसर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल रूप से अपना नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। कई जिलों के जिला अधिकारी भी बदले गए हैं। इसके अलावा अपर सचिव, निदेशक समेत कई पदों में प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति का आदेश शासन ने 12 अक्टूबर 2025 रविवार को जारी किया है।

दिलीप जावलकर को सचिव ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग, सीपीडी, यूजीवीएस-REAP पद से हटाया गया है। डॉ वी.वी.आर.सी को मत्स्य निदेशक पद से हटाया गया है। फिलहाल वह सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास और सहकारिता विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ,उत्तराखंड पद पर भी कार्यरत हैं। चंद्रशेखर कुमार यादव को सचिव पंचायती राज विभाग को आयुक्त खाद्य पद से मुक्त किया गया है।

आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज विभाग पद पर भेजा गया है। वर्तमान में वह विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पद पर कार्यरत है। साथ ही अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ विकास निगम पद का पदभार भी संभाल रहे हैं।

नया खाद्य आयुक्त कौन?

रणवीर सिंह चौहान को खाद्य आयुक्त पद पर भेजा गया है। उन्हें निदेशक कृषि उद्यान विभाग पद से हटाया गया है। वर्तमान में वह सचिव गन्ना, चीनी, राज्य संपत्ति, प्रोजेक्ट डायरेक्टर केएफडब्ल्यू पद पर कार्यरत हैं। धीरज कुमार गब्र्याल को सचिव ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग, सीपीडी, यूजीबीएस-REAP पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सचिव पर्यटन एवं धर्मस्य विभाग पद पर कार्यरत थे। साथ ही पर्यटन विकास परिषद देहरादून के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद का प्रभार भी संभाल रहे थे।

इन जिलों के DM बदले 

जिलाधिकारी बागेश्वर पद पर कार्यरत आशीष कुमार भटगाई को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ पद पर भेजा गया है। वहीं इस पद पर कार्यरत विनोद गिरि गोस्वामी को अपर सचिव शहरी विकास विभाग और निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून पद की जिम्मेदारी मिली है। बागेश्वर के नई जिलाधिकारी  आकांक्षा पांडे होगी, जो पहले मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार पद पर कार्यरत थी। वहीं अल्मोड़ा जिलाधिकारी के पद पर अंशुल सिंह को पदस्थ किया गया है।

जिलाधिकारी नैनीताल पद की जिम्मेदारी ललित मोहन दयाल को सौंपी गई है। साथ ही उन्हें उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। जिलाधिकारी चमोली पद पर कार्यरत संदीप तिवारी को स्थानांतरित कर निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी पद पर नियुक्त किया गया है। गौरव कुमार को चमोली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

18 पीसीएस और 3 सचिवालय सेवा अफसरों का तबादला हुआ 

राज्य सरकार ने अनिल कुमार चन्याल को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले वह पौड़ी डिप्टी कलेक्टर पद पर कार्य रखते थे। वहीं पौड़ी गढ़वाल का नया डिप्टी कलेक्टर चतर सिंह को बनाया गया है। रुद्रप्रयाग के नए डिप्टी कलेक्टर सोहन सिंह होंगे। नैनीताल डिप्टी कलेक्टर पद पर कार्यरत परितोष वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी के पद पर भेजा गया है। उधमसिंह नगर डिप्टी कलेक्टर पद पर रिचा सिंह को पदस्थ किया गया है।

चंपावत अपर जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी कृष्णनाथ गोस्वामी को दी गई है, जो पहले डिप्टी कलेक्टर नैनीताल पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार का पद की जिम्मेदारी अधिकारी अशोक कुमार पांडे को सौंपी गई है। उद्यान का नया निदेशक सुंदरलाल सोमवाल को बनाया गया है। उत्तरकाशी मुख्य विकास अधिकारी पद पर जय भारत सिंह को पदस्थ किया गया है।

सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक पद की जिम्मेदारी सचिवालय सेवा अधिकारी संतोष बडोनी को सौंपी गई है। मायावती ढकरियल को अपर सचिव-भाषा और निदेशक उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून पद पर भेजा गया है। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे सचिवालय सेवा अधिकारी सुनील सिंह को अपर सचिव राजस्व सचिवालय प्रशासन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। 

transfer-list-2025-1_68eb7afd1b731 (1)
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews