IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल! इन 3 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

 तीन आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। एक को अतिरिक्त प्रभार मिला है। सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी कर दिया है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer 2025

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में एक ही दिन प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। हरियाणा राज्य सरकार ने एक आईएएस के साथ दो एचसीएस अफसरों का स्थानांतरण किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में दो आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 1 सितंबर 2025 को सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

बैच 2011 के आईएएस अधिकारी यशपाल को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। फिलहाल वह मुख्यमंत्री हरियाणा के उप प्रधान सचिव, निदेशक, भूमि जोत और भूमि अभिलेख का समेकन, विशेष अधिकारी मुख्यालय और  विशेष सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग का कार्यभार संभाल रहे हैं।

इन HCS अफसरों का हुआ तबादला 

सुनील कुमार को संयुक्त निदेशक ( प्रशासन), खाद्य एवं औषधि और रजिस्ट्रार (प्रशासन) सहकारी समितियां हरियाणा पद पर नियुक्त किया गया है। वह उप सचिव सरकार हरियाणा लोक निर्माण (बी एंड आर) विभाग के पद पर कार्यरत थे। अंकिता अधिकारी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आयुष्मान भारत हरियाणा, स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण को स्थानांतरित करके रजिस्ट्रार हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद पंचकूला पद पर नियुक्त किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में इन्हें मिला नया प्रभार 

आईएएस अधिकारी डॉ पीयूष सिंगला को प्रशासनिक सचिव, इनफॉरमेशन डिपार्मेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह इस पद की जिम्मेदारी तब तक संभालेंगे, जब तक एम राजू छुट्टी पर हैं। वर्तमान में सिंगला इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी पद का कार्यभार संभाल रहे हैं।

महिमा मदान को स्थानांतरित कर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में अपर सचिव सरकार के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जेकेईजीए और कमीशन रेजिडेंट अपर सचिव नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

लद्दाख में हुआ पुलिस अफसरों का तबादला 

लद्दाख में आईपीएस अधिकारी ऋषभ शुक्ला को  सोनम वांगचुक के स्थान पर उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, जिला लेह पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं सोनम वांगचुक को, उप पुलिस अधीक्षक यातायात जिला कारगिल के पद पर भेजा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews