IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, 5 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, आदेश जारी

केंद्र सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक सीएसएस अफसर का भी स्थानंतरण हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर भेजा गया है?
ias transfer 2025

IAS Transfer 2025: केंद्र सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बदलाव किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारी और एक सीएसएस अधिकारी का तबादला किया गया है। उन्हें नए पद पर पदस्थ किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति पोस्टिंग को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस संबंध में कार्मिक, लोक से शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने आदेश जारी किया है।

आदेश के तहत कई विभागों में फेरबदल देखने को मिला है। सीएसएस अफसर शुभा ठाकुर को गृह मंत्रालय के अंतरराज्य परिषद सचिवालय में अपर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पद पर कार्यरत थी।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला (Cabinet IAS Transfer List)

  • फ़ैज़ अहमद किदवाई, अपर सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को स्थानांतरित करके विमानन मंत्रालय के नागरिक विमानन महानिदेशालय में महानिदेशक के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • आकाश त्रिपाठी, सीईओ माईगॉव इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विद्युत मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • कमल किशोर सोन, अपर सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के अपर सचिव और मिशन निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • आशुतोष अग्निहोत्री, अपर सचिव, गृह विभाग, गृह मंत्रालय को भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर भेजा गया है।
  • विनय कुमार, संयुक्त सचिव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को अतिरिक्त सचिव सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के पद पर नियुक्त किया गया।

तबादले की सूची (IAS Transfer Posting 2025)

ias transfer 2025
ias transfer 2025

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews