IAS Transfer: इन 7 आईएएस अधिकारियों को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

दिल्ली के अलावा दो अन्य राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ है। 7 आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। कलेक्टर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2025

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में एक बार प्रशासनिक फिर बदल देखने को मिला है। सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। सेवा विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। वहीं गुजरात में भूपेन्द्रभाई रजनीकांत पटेल की सरकार ने दो अफसरों को इधर से उधर किया गया है । एक जिले के कलेक्टर भी बदले गए हैं। पश्चिम बंगाल में भी 2 आईएएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है।

बैच 2019 के आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को मुख्य सचिव दिल्ली सरकार के पद पर नियुक्त किया गया है। वह अपना कार्यभार 1 अक्टूबर से संभालेंगे। वहीं बीपुल पाठक को राजीव वर्मा के स्थान पर मुख्य सचिव जीएनसीटीडी पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) पद पर कार्यरत थे। साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त एवं योजना ),अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग और अध्यक्ष  (डीएसआईआईसीडी) पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

दानिश अशरफ, विशेष सचिव (एच एंड एफडब्ल्यू) को दिल्ली सरकार से 6 अक्टूबर 2025 से कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। वह विकास आयुक्त कार्यालय, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में संयुक्त विकास आयुक्त (निदेशक स्तर) के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे।

पश्चिम बंगाल में दो आईएएस अफसरों का तबादला 

बैच 2011 के आईएएस अधिकारी एस अरुण प्रसाद, डीएम नदिया को स्थानांतरित कर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है। अनीश दास गुप्ता को नदिया के डीएम पद पर नियुक्त किया गया है, जो पहले एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट साउथ 24 परगना के पद पर कार्यरत थे।

गुजरात में इन्हें मिली नई जिम्मेदारी 

जेएस प्रजापति को नवनिर्मित जिले वाद-थराद के कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। वह पहले जिला विकास अधिकारी मोरबी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं बैच 2026 के आईएएस अफसर कार्तिक जीवाणी को वाद-थराद का जिला विकास अधिकारी बनाया गया है। जो पहले परियोजना प्रशासक, जनजातीय क्षेत्र उपयोजना वलसाड पद पद कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews