Hindi News

IAS Transfer: एक साथ 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया पदभार, आदेश जारी

Published:
दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 5 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer: एक साथ 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया पदभार, आदेश जारी

उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने तीन आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी (IAS Transfer) सौंपी है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। उन्हें नया पदभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शासन ने 26 जनवरी बुधवार को जारी कर दिया है।

नवंबर महीने में दूसरी बार बैच 2020 की आईएएस अधिकारी एकम जे. सिंह का तबादला हुआ है। अब उन्हें अदिति चौधरी के स्थान पर आसनसोल नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले 20 नवंबर को सरकार ने उन्हें एडीएम मालदा पद से स्थानंतरित करके सीईओ, आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी पर पर पदस्थ किया था।

पश्चिम बंगाल में इन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ 

बैच 2014 की आईएएस अधिकारी अदिति चौधरी को आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी का नया सीईओ बनाया गया है। भारत सिंह को सब डिविजनल ऑफिसर दिनहटा कूच-विहार पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह संयुक्त सचिव पर्यटन विभाग पद पर कार्यरत थे। पिछले सप्ताह भी कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया था।

कौशिक शाहा को वरिष्ठ विशेष सचिव स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के पद पर पदस्थ किया गया था। रजत नंदा को विशेष सचिव और एल एंड एलआर एंड आरआर एंड आर विभाग के पद पर भेजा गया था। जितिन यादव को विशेष सचिव एंड टेक्नोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी विभाग पद पर पदस्थ किया गया था।

20798_20800_20799_merged

यूपी आईएएस ट्रांसफर 

उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अधिकारी राजेश कुमार को मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट पद पर भेजा गया है। वह अपर जिला अधिकारी भूमि/ अध्यापित गौतम बुद्ध नगर पद पर थे। वहीं अनुष्का शर्मा को संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ पद पर पदस्थ किया गया है, पहले वह पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही थी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews