IAS Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में 15 आईएएस अफसरों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

कृपानंद झा का तबादला अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव और विप्रा भाल को परिवहन विभाग में सचिव के पद पर पोस्टिंग दी गई है। वह परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी
IAS Transfer 2025

IAS Transfer Posting: झारखंड में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने मंगलवार देर रात 15 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अफसरों को इधर से उधर किया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

इनमे भारतीय प्रशासनिक सेवा के रूप में पदोन्नत 6 अफसरों को भी पोस्टिंग दी गयी है।पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत पूजा सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के प्रभार में भी रहेंगी।

Jharkhand IAS Transfer

  • पूजा सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का सचिव । झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ।
  •  मस्त राम मीना को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में प्रधान सचिव । प्रभारी सदस्य, राजस्व पर्षद का अतिरिक्त प्रभार ।
  • कृपानंद झा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव ।
  • विप्रा भाल को परिवहन विभाग में सचिव । परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार ।
  • अरवा राजकमल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान एवं भू-तत्व विभाग, उद्योग विभाग के सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार ।
  • जितेंद्र कुमार सिंह को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ।
  • श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए योजना एवं विकास विभाग में इसी पद पर भेजा गया है।
  • राजेश्वरी बी. को वित्त विभाग में विशेष सचिव ।
  • वित्त विभाग के संयुक्त सचिव सौरभ कुमार भुवानिया को अगले आदेश तक झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • कंचन सिंह को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ।
  • धनंजय कुमार सिंह को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव।
  • सीता पुष्पा को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव।
  • विजय कुमार सिन्हा को उत्पाद आयुक्त ।
  • झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ।
  • प्रीति रानी को उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव ।
  • राजेश प्रसाद को माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के रूप में पदस्थापित किया गया है।

Transfer Order 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews