
Delhi IAS Transfer: दिल्ली में नई सरकार के बनते ही प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।एलजी वीके सक्सेना ने गुरूवार देर रात 5 आईएएस अफसरों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। खास करके मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।
IAS डॉ. मधु रानी तेवतिया (2008 बैच) को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया है।मधु रानी तेवतिया केंद्रीय डेपुटेशन पर थी, उन्हें वापस बुला कर मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया।मधु रानी तेवतिया की गिनती तेजतर्रार और ईमानदार आईएएस अधिकारी के तौर पर होती है।
दिल्ली आईएएस अफसर तबादले
- 2011 बैच के आईएएस संदीप कुमार सिंह को दिल्ली की मुख्यमंत्री का स्पेशल सेक्रेट्री ।
- 2011 बैच के आईएएस रवि झा को भी दिल्ली की सीएम के विशेष सचिव की जिम्मेदारी ।
- 2014 बैच के आईएएस सचिन राणा को एडिशनल चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर । दिल्ली जल बोर्ड के मेंबर (एडमिनिस्ट्रेटिव) का एडिशनल चार्ज।
- अजीमुल हक दिल्ली वक्फ बोर्ड के CEO के पद पर पूर्ण रूप से कार्यभार संभालेंगे। अज़ीमुल हक 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे पहले दिल्ली वक्फ बोर्ड के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

