IAS Transfer 2025: प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस अफसरों के हुए तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

आईएएस धीरज कुमार (2005 बैच) को दिनेश वाघमारे की जगह चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त और आईएएस मंगेश आव्हाड को महाराष्ट्र मेडिकल गुड्स परचेज अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ias transfer

Maharashtra IAS Transfer : महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने सात आईएएस अफसरों के तबादले किए है।इनमें 3 महिलाएं भी शामिल है। इसमें सीनियर आईएएस अधिकारी धीरज कुमार का भी नाम शामिल है, उन्हें मेडिकल एजुकेश डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आईएएस ऋचा बागला (1999 बैच) को ट्रेजरी और अकाउंट्स विभाग से स्थानांतरित कर वित्तीय सुधार सचिव के पद पर तैनात किया गया है।आईएएस अधिकारी कृष्णकांत कनवरिया को अतिरिक्त जिला कलेक्टर बनाया गया है, उन्हें नंदुरबार जिले के शाहदा डिविजन की जिम्मेदारी दी गई है।

इन आईएएस अफसरों के हुए तबादले

  1. आईएएस मनीषा वर्मा (1993 बैच) को कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त ।
  2. आईएएस दिनेश वाघमारे (1994 बैच) को राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है, जो पिछले साल सितंबर से खाली पड़े पद को भरेंगे।
  3. आईएएस शैला ए (2003 बैच), जो पहले वित्तीय सुधार सचिव थीं, को फिर से सचिव, कोषागार और लेखा के रूप में नियुक्त।
  4. आईएएस धीरज कुमार (2005 बैच) को दिनेश वाघमारे की जगह चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त ।
  5. आईएएस मंगेश आव्हाड को महाराष्ट्र मेडिकल गुड्स परचेज अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त।
  6. आईएएस कृष्णकांत कंवरिया (2022 बैच) को नंदुरबार जिले के शाहदा डिवीजन के अतिरिक्त जिला कलेक्टर ।
  7. आईएएस गणेश पाटिल को सिंचाई और जल संसाधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

जनवरी में पहले भी हुए थे आईएएस अफसरों के तबादले

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद दूसरी बार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इससे पहले जनवरी के पहले सप्ताह में 12 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इनमें दो महिला अधिकारी भी शामिल थीं। आदेश के तहत मिलिंद म्हैसकर, वेणुगोपाल रेड्डी,संतोष पाटिल, जितेंद्र डूडी, सुहास दिवसे, विकास चंद्र रस्तोगी,विनीता वैद सिंघल, आईए कुंदन, हर्षदीप कांबले, जयश्री भोज और एचएस सोनावणे का ट्रांसफर अलग- अलग विभागों या फिर जिलों में किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews