Hindi News

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, एक साथ हुआ 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 7 को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट 

Published:
एक साथ 20 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला हुआ है। कई को अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे नई जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, एक साथ हुआ 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 7 को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट 

जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 24 अधिकारियों को स्थानंतरित किया गया है। इसमें 20 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसर शामिल हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग ने 11 जून 2025 बुधवार को आदेश (IAS Transfer Order 2025) जारी किया है। अफसरों को तत्काल प्रभाव से उनकी जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।

अनिल कुमार सिंह को प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा उन्हें खनन विभाग के प्रशासनिक सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। सौरभ भगत आयुक्त या सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को आयुक्त/सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पद पर भेजा गया है। डॉ शाहिद इकबाल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग विज्ञान विभाग में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सचिव पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

नीरज कुमार को प्रशासनिक सचिव, लोक शिकायत विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ पीयूष सिंगला को शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। नवीन एसएल को परिवहन विभाग में शासन सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। मस्जिद खलील अहमद द्राबु को जम्मू कश्मीर के जांच आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। नाजिम जैन खान मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जम्मू और कश्मीर को मिशन निदेशक आईसीपीएस जम्मू और कश्मीर के पद पर भेजा गया है।

महिमा मदन को सीईओ, JaKeGa पद पर  नियुक्त किया गया है। उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी रेसिदेंट कमिशन नई दिल्ली पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अनंत द्विवेदी को सीईओ स्टेट हेल्थ एजेंसी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें मिशन निदेशक, आयुष भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। श्रेया सिंघल को प्रबंध निदेशक जम्मू कश्मीर पर्यटन विकास निगम के पद पर भेजा गया है। शहजाद आलम को सीईओ मिशन यूथ और मिशन डायरेक्टर मिशन युवा पद पर पदस्थ किया गया है।

इन जेकेएएस अफसरों का तबादला हुआ 

जेकेएस अधिकारी विवेक फोनसे को एडिशनल सेक्रेटरी  गृह विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। मोहम्मद इलियास खान को डिप्टी कमिश्नर रामबाण पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। पंकज कुमार शर्मा को डिप्टी कमिश्नर किश्तवाड़ बनाया गया है।  रोशन लाल राजौरी एडीशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस और अन्य अधिकारियों के तबादले की लिस्ट देखें 

showOrder (1)
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews