IAS Transfer: एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, कई विभागों के सचिव-आयुक्त बदले

एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। नए पद पर नियुक्त किया है। ट्रांसफर का आदेश सरकार ने जारी कर दिया है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 15 आईएएस और एक डीएएनआईसीएस अधिकारी का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। निदेशक, कमिश्नर, सचिव समेत कई पदों के प्रभाव में बदलाव हुआ है। कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दिल्ली सरकार के सेवा विभाग- सर्विसेज-1 ब्रांच ने तबदले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है।

बैच 1993 के आईएएस अधिकारी प्रशांत गोयल को एसीएस फूड एंड सिविल सप्लाईज पद पर नियुक्त किया गया है।  सीएमडी (डीएफएससी) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह वर्तमान में वित्त आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आयुक्त आबकारी पद पर कार्यरत रवि झा को स्पेशल विशेष सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन विभागों के सचिव बदले गए 

नीरज सेमवाल, सचिव राजस्व सह-मंडल आयुक्त के साथ सचिव भूमि एवं भवन, अधिकारी सचिव विद्युत का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सुरबीर सिंह को सचिव (वित्त) विकास आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है। पांडुरंग के पॉल को सचिव (उच्च शिक्षा) और शिक्षा सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे विजय कुमार बिधुरी को  विकास सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पर्यावरण और वन सचिव पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। अशोक कुमार को सचिव शिक्षा से हटाकर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर भेजा गया है।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी 

संदीप कुमार को प्रधान सचिव (सतर्कता) पद के साथ-साथ प्रधान सचिव (एआर),  प्रधान सचिव आईटी और अध्यक्ष डीपीसीसी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप कुमार को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पद के साथ-साथ अधिकारी विशेष सचिव वित्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है। शिल्पा शिंदे को सचिव सह आयुक्त, श्रम पद के साथ-साथ सचिव सहकारिता का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

रवि झा, आयुक्त आबकारी को वर्तमान पद से साथ अधिकारी विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। जितेंद्र कुमार जैन को विशेष निदेशक (रोजगार) पद पर नियुक्त किया गया है।  खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त पद की जिम्मेदारी भी मिली है। डॉ किन्नी सिंह को सदस्य प्रशासन दिल्ली जल बोर्ड पद की जिम्मेदारी मिली है। संजीव कुमार को विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पर नियुक्त किया गया है।

रवि दाधीच को विशेष सचिव (विद्युत) के साथ-साथ एमडी (आईपीजीसीएल) और एमडी (पीपीसीएल पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। साथ ही उन्हें विशेष सचिव आईटी का एडिशनल चार्ज भी मिला है। यश चौधरी समाज कल्याण निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। विशेष सचिव (एसटी/एससी/ओबीसी अल्पसंख्यक) पद अतिरिक्त प्रभार भी इन्हें सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews