IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में उलटफेर, एक साथ हुए 55 आईएएस अफसरों के तबादले, 9 जिलों के DC बदले, तुरंत देखें लिस्ट

50 से अधिक आईएएस अधिकारियों को सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। एक पद से हटाकर दूसरे पद पर नियुक्त किया गया है। ट्रांसफर ऑर्डर जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2025

तमिलनाडु में बड़े स्तर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। 55 आईएएस अफसरों  को एक पद से हटाकर दूसरे पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। वहीं जिलों में नए कलेक्टर भी की नियुक्ति की गई है। निदेशक, आयुक्त और अन्य पदों के प्रभार में भी फेरबदल हुआ है। तबादले और नियुक्ति लेकर सामान्य (विशेष) विभाग ने 23 जून को आदेश जारी कर दिया है।

उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव अब डॉ. पी शंकरराव होंगे, जो पहले प्रबंध निदेशक तमिलनाडु पाठ्यपुस्तक एवं शैक्षणिक सेवा निगम तथा निदेशक सार्वजनिक पुस्तकालय (अतिरिक्त प्रभार) का पद संभाल रहे थे। मानव संसाधन प्रबंधन विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी सी. समयमूर्ति को सौंपी गई है। सामाजिक सुधार विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार डॉ एम वल्लार को सौंपा है, जो आयुक्त, तमिल कल्याण एवं पुनर्वास विभाग पद पर कार्यरत हैं।

इन जिलों के जिला कलेक्टर बदले (IAS Transfer)

तमिलनाडु राज्य सरकार ने पेरंबलूर जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी एस अरुण राज को दी है, जो पहले चैंगलपट्टू डीसी के पद पर कार्यरत थे। तिरूपुर जिला कलेक्टर के पद पर डॉ नारानराव मनीष शंकरराव को नियुक्त किया गया है।  तिरुचिरापल्ली के नए डीसी अब वी.सरवनन होंगे। चैंगलपट्टू जिला के नया कलेक्टर टी. स्नेहा को बनाया गया है। मदुरै जिला के डीसी पद की जिम्मेदारी के के प्रवीण कुमार को सौंपी गई है। विरुधुनगर के डीसी पद पर एनओ सुगापुत्र को नियुक्त किया गया है। शिवगंगा जिला की कलेक्टर पद पर के. पोरकोडी को पदस्थ किया गया है। नमक्कल के डीसी पद पर दुर्गा मूर्ति और इरोड जिला के डीसी पद पर एस कंडासामी को नियुक्त किया गया है।

वाणिज्यिकी कर का नया आयुक्त इन्हें बनाया गया

वाणिज्यिकी कर के नए आयुक्त अब एस नागराजन होंगे। चेन्नई रिवर रेस्टोरेशन ट्रस्ट के प्रधान सचिव या सदस्य सचिव और चेन्नई रिवर ट्रांसपोर्टेशन कम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद पर राजेंद्र रत्नू को नियुक्त किया गया है। शासन सचिव, वाणिज्य कर एवं पंजीयन विभाग के पद पर शिल्पा प्रभाकर को नियुक्त किया गया है। आयुक्त, भूमि सुधार के पद पर डॉ. एस विजय कुमार को पदस्थ किया गया है।

आईएएस अफसरों के तबादले की पूरी लिस्ट यहाँ देखें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews