Hindi News

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, राज्य में हुए 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दो जिले के कलेक्टर बदले, देखें पूरी लिस्ट

Published:
पाँच आईएएस अधिकारियों को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेना जमील, उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को स्थानंतरित करके लोक सेवा आयोग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है आइए जानें अन्य अफसरों को कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, राज्य में हुए 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दो जिले के कलेक्टर बदले, देखें पूरी लिस्ट

IAS Transfer 2025: छत्तीसगढ़ की नौकरशाही में बड़ा बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पाँच अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। कई विभागों के सचिव और आयुक्त के प्रभार में फेरबदल हुआ है। दो जिलों के कलेक्टर बदले गए गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासनिक विभाग ने जारी कर दिया है।

बैच 2012 के आईएएस ऑफिसर अभिजीत सिंह को स्थानंतरित दुर्ग जिले के कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। धमतरी जिला कलेक्टर पद पर अबिनाश मिश्रा को नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह नगर पालिका निगम रायपुर आयुक्त पद पर कार्यरत थे। स्मार्ट सिटी रायपुर प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

नगर पालिका निगम, रायपुर के नए आयुक्त के पद पर बैच 2019 के आईएएएस अधिकारी विश्वदीप को बनाया है। इससे पहले वह मुख्य कार्यपालन अधिकारी अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर के पद पर कार्यरत थे। उन्हें प्रबंध संचालक, स्मार्ट सिटी रायपुर पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

रेना जमील, उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को स्थानंतरित करके लोक सेवा आयोग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। कुमार विश्वरंजन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स को अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायपुर पद नियुक्त किया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews